Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘वो ज्यादा बेहतर…’ अश्विन का विवादित बयान, रोहित-कोहली में इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट

'वो ज्यादा बेहतर...' Ashwin का विवादित बयान, रोहित-कोहली में इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट

Ashwin’s controversial statement: IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही और पहले दो मुकाबलों में विराट कोहली व रोहित शर्मा का बारी-बारी जलवा देखने को मिला। जहां सीजन ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं अगले दिन रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पुराना अंदाज दिखाया और अर्धशतक लगाते हुए एक जबरदस्त पारी खेली।

इन दोनों भारतीय दिग्गज के शानदार प्रदर्शन से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं लेकिन अब रविचंद्रन अश्विन के बयान ने निश्चित रूप से माहौल खराब करने का काम किया है। दरअसल, Ashwin ने दोनों की पारी की तुलना करते हुए बताया कि कौन बेहतर था। अब इसके बाद से रोहित-विराट के फैंस आपस में अपने-अपने आइडल की पारी को बेस्ट बता रहे हैं।

IPL 2026 में विराट और रोहित की जबरदस्त शुरुआत

'वो ज्यादा बेहतर...'  Ashwin का विवादित बयान, रोहित-कोहली में इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट

28 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में विराट कोहली एक्शन में नजर आए। इस मैच में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। मुकाबले में पहले खेलते हुए SRH ने 201 रन बनाए और 202 का लक्ष्य दिया। जवाब में आरसीबी की शुरुआत खराब रही और शुरुआत में ही फिल साल्ट आउट हो गए लेकिन फिर विराट ने एक छोर संभाला और आखिरी तक नाबाद रहकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

वहीं, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में रोहित शर्मा एक्शन में दिखे। इस मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मुंबई की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसमें रोहित का नाम भी शामिल रहा। हिटमैन ने सिर्फ 38 गेंदों में 78 रन जड़ दिए, जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल रहे। उन्होंने आउट होने से पहले रयान रिकेलटन के साथ 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जो जीत का बड़ा कारण बनी।

अश्विन (Ashwin) ने बताया किसकी पारी रही ज्यादा बेहतर

आईपीएल 2026 को रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) करीब से फॉलो कर रहे हैं, क्योंकि वह हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा भी हैं। इस दिग्गज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की पारी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि दोनों बल्लेबाजों में कौन ज्यादा बेहतर लगा।

Ashwin ने रोहित की पारी को ज्यादा बेहतर बताया, क्योंकि उन्होंने अटैक किया, जबकि विराट को लेकर कहा कि वह सपोर्टर का रोल निभा रहे थे। इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके पूर्व गेंदबाज ने कहा,

“विराट कोहली ने सहायक भूमिका निभाई, जिससे उनके आसपास के आक्रामक बल्लेबाजों को हावी होने का मौका मिला, वहीं मेरे लिए, रोहित शर्मा की पारी ने स्पष्ट रूप से उनकी फॉर्म को दिखाया, जिसमें वह अधिक फिट, चुस्त, अधिक आक्रामक और एक मजबूत सीजन के लिए तैयार दिख रहे हैं।”

बता दें कि SRH के खिलाफ विराट कोहली ने शुरुआत में ज्यादा जोखिम नहीं उठाया, क्योंकि अन्य बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में रन बना रहे थे लेकिन आखिरी में किंग ने कुछ बड़े शॉट खेले। वहीं, रोहित ने KKR के खिलाफ शुरुआत ही अटैक किया और पूरी पारी के दौरान नियंत्रण में नजर आए और अपने कुछ दर्शनीय शॉट खेले। अब देखना होगा कि पूरे सीजन के दौरान इन दोनों में से कौन आगे निकलता है।

FAQs

IPL 2026 में विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसकी पारी को अश्विन ने बेहतर बताया?
रोहित शर्मा
IPL 2026 में अश्विन किस भूमिका में नजर आ रहे हैं?
हिंदी कमेंटेटर

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, इस दिग्गज का होटल के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!