टीम इंडिया: एशिया कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। पकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला खेला गया था। जिसे पकिस्तान ने बड़े ही आराम से अपने नाम कर लिया था। कल यानी 31 अगस्त को एशिया कप 2023 का दूसरा मुकाबला खेला गया जिसमें बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं।
पल्लेकेले के मैदान पर खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश को हराकर जीत के साथ एशिया कप 2023 की शुरुआत की। आपको बता दें एशिया कप 2023 के लिए 2 ग्रुप में टीमें बँटी हुईं हैं। ग्रुप A में पकिस्तान, नेपाल और भारत तो वहीं ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं। दोनों ही ग्रुप से 3 टीमों ने मुकाबले खेल लिए हैं। आइए जानते हैं अब कैसी है एशिया कप 2023 की पॉइंट्स टेबल।
ग्रुप A से टीम इंडिया और पकिस्तान कर सकती हैं क्वालिफ़ाई
एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। जिन्हें ग्रुप A और ग्रुप B में बांटा गया है। ग्रुप में भारत, पकिस्तान और नेपाल की टीमें हैं वहीं ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान। ग्रुप में पकिस्तान और नेपाल ने अपने-अपने पहले मैच खेल लिए हैं। जिसमें पकिस्तान ने नेपाल को शिकस्त दी है।
अब 2 सितंबर को टीम इंडिया और पकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। तो वहीं नेपाल के साथ टीम इंडिया का मुकाबला 4 सितंबर को खेला जाएगा। जो कि भारतीय टीम के लिए काफी आसान मुकाबला होने वाला है। पकिस्तान पहले ही नेपाल को हरा चुका है। ऐसे में ग्रुप A से टीम इंडिया और पकिस्तान सुपर 4 के लिए क्वालिफ़ाई कर लेंगी।
ग्रुप B से श्रीलंका और अफगानिस्तान पहुँच सकती है सुपर 4 में
एशिया कप 2023 में ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश ने कल ग्रुप का पहला मुकाबला खेला जिसमें जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल की। ग्रुप B का दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
वहीं तीसरा मुकाबला 5 सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। सुपर 4 में श्रीलंका का पहुंचना लगभग तय हो चुका है। वहीँ अब अफगानिस्तान के पास भी 3 सितंबर को मौका है अगर अफगानिस्तान की टीम जीत जाती है बांग्लादेश से तो फिर बांग्लादेश बाहर हो जाएगी।
Asia Cup 2023: Points Table
Also Read: “हम घबराए हुए थे…”, श्रीलंका के खिलाफ शर्मनाक हार पर भड़के शाकिब अल हसन, इन खिलाड़ियों को ठहराया दोषी