Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2025 से सामने आई एशिया कप 2025 की टीम, ये इन्फॉर्म 15 प्लेयर्स का होगा चयन

IPL 2025 से सामने आई एशिया कप 2025 की टीम, ये इन्फॉर्म 15 प्लेयर्स का होगा चयन 1

IPL 2025 खत्म होने के बाद भारत को इस साल कई टूर्नामेंट खेलने हैं, जिसमें एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) भी शामिल है। भारत इस बार एशिया कप 2025(Asia Cup 2025)की मेजबानी भी कर रहा है। इस बार एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है। एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) का आयोजन सितंबर में होने वाला है। लेकिन टीम इंडिया ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने तय कर लिया है कि किन 15 खिलाड़ियों को एशिया कप में जगह मिल सकती है।

Asia Cup 2025 सूर्या होंगे कप्तान

IPL 2025 से सामने आई एशिया कप 2025 की टीम, ये इन्फॉर्म 15 प्लेयर्स का होगा चयन 2

एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) में टीम इंडिया की कमान सूर्य कुमार यादवन संभालते दिखेंगे। सूर्यकुमार यादव वर्तमान में टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं। सूर्या की कप्तानी टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भी उन्हें टीम की कमान उन्हें ही दी जाएगी।

शुभमन गिल हो सकते हैं उपकप्तान

वहीं शुभमन गिल को एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025)में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है। गिल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गिल का व्हाइट बॉल में भी शानदार प्रदशन रहा है। वहीं यशस्वी जायसवाल को भी टीम

इंडिया में जगह मिल सकती है। यशस्वी जायसवाल ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और अपने पहले ही मैच में शतक बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने टेस्ट और टी20 दोनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेला है। घरेलू क्रिकेट में भी जायसवाल का प्रर्शन बेहद शानदार रहा है। ऐसे में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किए जाने की संभावना है।

Asia Cup 2025 के लिए संभावित टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरूण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें: 4 स्टार बल्लेबाज जो IPL 2025 में नहीं खेल रहे अपने सही बल्लेबाजी क्रम में, गलत पोजीशन पर उतर रहे खेलने

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!