भारत का खाया, फिर यही से सीखा क्रिकेट, लेकिन देश सेवा छोड़ विदेशों में गुलाम बनकर क्रिकेट खेल रहे ये 5 भारतीय 1

भारत में हर के खेल को महत्व दिया जाता है। लेकिन भारतीय फैंस क्रिकेट को कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं और इस खेल को एक तरह से इंडिया में त्योहार माना जाता है। क्रिकेट भारत में इतना पॉपुलर है कि, हर एक भारतीय बचपन में क्रिकेट खेलना चाहता है और बड़ा होकर भारतीय टीम में शामिल होना चाहता है। लेकिन टीम इंडिया में खेलने की राह इतना भी आसान नहीं है।

जिसके चलते अबतक बहुत कम ही लोग हैं जो कि, टीम इंडिया की तरफ से खेल पाए हैं। जबकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो कि, भारत में पले बड़े और क्रिकेट खेलना भी यहीं सीखा। लेकिन अब यह खिलाड़ी टीम इंडिया की तरफ से नहीं बल्कि दूसरे मुल्क की तरफ से इंटरनेशनल मुकाबले खेल रहे हैं। आज हम भी 5 ऐसे ही भारतीय खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्होंने भारत छोड़कर अब दूसरे देश से क्रिकेट खेल रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

5 भारतीय खिलाड़ी भारत से नहीं बल्कि दूसरे देश से खेल रहे हैं क्रिकेट

भारत का खाया, फिर यही से सीखा क्रिकेट, लेकिन देश सेवा छोड़ विदेशों में गुलाम बनकर क्रिकेट खेल रहे ये 5 भारतीय 2

उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand)

बता दें कि, इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी उन्मुक्त चंद का है। उन्मुक्त चंद ने बचपन से दिल्ली में क्रिकेट खेला और उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया की कप्तानी की। जिसमें टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन बनी थी। लेकिन उन्मुक्त चंद को भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।

जिसके चलते उन्होंने बड़ा फैसला लिया और भारत देश छोड़कर अमेरिका का रुख किया। उन्मुक्त चंद अब अमेरिका टीम की तरफ से खेलते हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी अमेरिका टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्मुक्त चंद आईपीएल में भी दिल्ली और मुंबई टीम की तरफ से खेल चुके हैं।

स्मित पटेल (Smit Patel)

जबकि इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज स्मित पटेल का है। स्मित पटेल भी टीम इंडिया के लिए अंडर 19 2012 में चैंपियन टीम का हिस्सा था। स्मित पटेल गुजरात के रहने वाले हैं और उन्होंने गुजरात टीम की तरफ से भी कई मुकाबले खेलें हैं। जबकि इसके अलावा स्मित पटेल ने घरेलु क्रिकेट में गोवा, त्रिपुरा और बड़ौदा टीम की तरफ से भी क्रिकेट खेला है। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज स्मित पटेल को जब टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला। तब उन्होंने भी अमेरिका का रुख किया और अब अमेरिका से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्मुक्त चंद और स्मित पटेल एक अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

Advertisment
Advertisment

सौरभ नेत्रवालकर

इस लिस्ट में तीसरा नाम टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर का है। बता दें कि, सौरभ नेत्रवालकर टीम इंडिया की तरफ से अंडर 19 2010 वर्ल्ड कप में खेल चुकें हैं। लेकिन इस खिलाड़ी ने भी अंडर 19 वर्ल्ड कप के कुछ साल बाद भारत छोड़ने का फैसला किया और अब सौरभ नेत्रवालकर अमेरिका की तरफ से खेलते हैं।

सौरभ नेत्रवालकर ने साल 2019 में अमेरिका टीम की तरफ से डेब्यू किया था। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरभ नेत्रवालकर मुंबई की तरफ से घरेलु क्रिकेट खेलते थे। सौरभ नेत्रवालकर ने अबतक अमेरिका से कुल 48 वनडे और 20 टी20 मैच खेलें हैं। सौरभ नेत्रवालकर ने साल 2010 में अशोक मनेरिया की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेले थे। लेकिन टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी।

परगट सिंह

जबकि इस लिस्ट में चौथा नाम पंजाब के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह का है। साल 2015 में परगट सिंह ने पंजाब टीम की तरफ से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। लेकिन बहुत जल्द ही परगट सिंह ने टीम इंडिया से खेलने की उम्मीद छोड़ दी और कनाडा चले गए।

जिसके बाद उन्होंने कनाडा में ही खेलना जारी रखा। जिसके चलते परगट सिंह को कनाडा टीम की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। अबतक परगट सिंह ने कनाडा टीम की तरफ से 12 टी20 और 6 वनडे मुकाबले खेलें हैं।

स्वप्निल पाटिल

जबकि इस लिस्ट में पांचवा और आखिरी नाम मुंबई के लिए क्रिकेट खेलने वाले पूर्व बल्लेबाज स्वप्निल पाटिल का है। बता दें कि, स्वप्निल पाटिल ने अपने क्रिकेट की शुरुआत मुंबई में ही की थी। जिसके चलते उन्होंने भी टीम इंडिया में खेलने का सपना देखा। लेकिन टीम इंडिया में खेलने की भीड़ देखकर स्वप्निल पाटिल ने हार मान ली और भारत देश छोड़कर यूएई चले गए।

भारत के लिए इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेल पाए स्वप्निल पाटिल को यूएई टीम की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। यूएई की तरफ से अबतक स्वप्निल पाटिल13 वनडे मैच खेल चुकें हैं। जिसमें उन्होंने 263 रन बनाए हैं।

Also Read: विराट कोहली के दुलारे खिलाड़ी की चमकी किस्मत, रांची टेस्ट में बुमराह को करेगा रिप्लेस, तो इस पर्ची खिलाड़ी की होगी छुट्टी