KL Rahul batting position in IPL 2026: भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का जलवा आईपीएल के 19वें सीजन में फिर से नजर आने वाला है। राहुल का फॉर्म काफी अच्छा चल रहा है और फैंस को उम्मीद है कि वो अपने बल्ले का जौहर अब टी20 फॉर्मेट में भी दिखाएंगे। इस बार भी लीग में राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ही खेलते नजर आएंगे। ऑक्शन से पहले ट्रेड की काफी रिपोर्ट्स थीं, जो गलत साबित हुईं और डीसी ने राहुल को रिटेन किया।
हालांकि, पिछले सीजन केएल राहुल (KL Rahul) की बल्लेबाजी पोजीशन में कई बार बदलाव हुआ था। इसी वजह से फैंस के मन में सवाल था कि इस बार राहुल किस क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। अब इसका जवाब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने दे दिया है।
IPL 2026 में इस क्रम पर खेलेंगे KL Rahul

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वाड में टॉप ऑर्डर के कई बल्लेबाज शामिल किए हैं और ओपनिंग के कई दावेदार हैं। केएल राहुल (KL Rahul) के अलावा, पथुम निसांका, बेन डकेट, अभिषेक पोरेल और पृथ्वी शॉ भी हैं। इस वजह से राहुल की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर चर्चा हो रही थी कि क्या वो एक बार फिर से मध्यक्रम में खेलेंगे लेकिन कप्तान अक्षर ने साफ़ कर दिया है कि इस बार दाएं हाथ का बल्लेबाज पारी की शुरुआत करेगा, यानी IPL 2026 में राहुल बतौर ओपनर खेलते नजर आएंगे।
सोमवार, 23 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अक्षर पटेल से केएल राहुल (KL Rahul) की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा:
“पिछले साल टीम के संयोजन के कारण वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे। पिछले साल हमारे पास दो विदेशी खिलाड़ी थे, जो केवल शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर सकते थे। हम उन्हें मध्य क्रम में खिलाने की कोशिश नहीं कर सकते थे क्योंकि वे स्पिनरों के खिलाफ कमजोर साबित हो सकते थे। इसलिए, हमने पिछले साल केएल राहुल को मध्य क्रम में खिलाया था। लेकिन बाद में इंजरी और कॉम्बिनेशन के कारण हमने उन्हें प्रमोट किया। वह एक अनुभवी खिलाड़ी थे, इसलिए हमने यह बदलाव किया। मुझे यकीन नहीं है कि मैं उन्हें दोबारा उसी स्थान पर खिलाऊंगा। लेकिन हां, उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है, बहुत सारे रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में अच्छी शुरुआत जरूरी होती है, क्योंकि इससे निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है।”
केएल राहुल (KL Rahul) को फिर से मिलेगी पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी
इस तरह अक्षर पटेल ने काफी हद तक साफ़ कर दिया है कि IPL 2026 में केएल राहुल (KL Rahul) पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। हालांकि, उनका जोड़ीदार कौन होगा, इसको लेकर अक्षर ने कुछ भी नहीं कहा। बता दें कि राहुल के पास इस टी20 लीग में ओपनिंग का काफी ज्यादा अनुभव है और उनके आंकड़े भी शानदार हैं।
आईपीएल में अगर राहुल के बतौर ओपनर आंकड़ों का जिक्र करें तो उन्होंने 103 पारियों में 49.64 की औसत से 4418 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.15 का रहा है। वहीं, उनके बल्ले से 5 शतक और 36 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि ओपनर के तौर पर केएल राहुल क्षमता (KL Rahul) के अनुरूप बल्लेबाजी करें और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं, ताकि बाद वाले बल्लेबाजों का काम आसान हो जाए।
FAQs
IPL 2026 में केएल राहुल बल्लेबाजी के दौरान किस भूमिका में नजर आएंगे?
यह भी पढ़ें: ‘हार्दिक को हटाओ, MI को बचाओ…’ वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने कप्तान पांड्या को बाहर करने की उठाई मांग