Posted inक्रिकेट (Cricket)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आग बबूला हुए अक्षर पटेल, BCCI के रूल को बताया सबसे घटिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आग बबूला हुए Axar Patel, BCCI के रूल को बताया सबसे घटिया

Axar Patel criticizes BCCI’s rule: 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होना है, जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस बार लीग का 19वां सीजन खेला जाएगा। 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग ने सीजन दर सीजन लोकप्रियता के मामले में नई ऊंचाई हासिल की है। फैंस को रिझाने के लिए BCCI ने भी समय-समय पर नए नियम लागू किए। इनमें से कुछ रूल को पसंद किया गया, जबकि कुछ की आलोचना भी हुई।

एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और इस बार BCCI के एक बड़े नियम की आलोचना किसी क्रिकेट एक्सपर्ट या फैन ने नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने की है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सा नियम है, जिसके खिलाफ अक्षर ने बोला है।

IPL में अक्षर पटेल (Axar Patel) BCCI के इस रूल के नहीं हैं फैन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आग बबूला हुए Axar Patel, BCCI के रूल को बताया सबसे घटिया

BCCI के जिस खास नियम की IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल (Axar Patel) ने आलोचना की है, वह रूल इम्पैक्ट प्लेयर है। इस रूल को आईपीएल में 2023 के सीजन में लागू किया गया था, जिसके तहत टीमों को अपने चुने हुए पांच खिलाड़ियों में से किसी एक को जरूरत के हिसाब से बाद में मैदान में उतारने की इजाजत होगी। हालांकि, यह रूल ऑलराउंडर खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और कुछ ऐसा ही अक्षर का भी मानना है। उनको लगता है कि इस नियम के कारण टीमें ऑलराउंडर्स को खिलाने के बजाय स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को मौका देने के बारे में सोचती हैं।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी आईपीएल के सीजन के आगाज से पहले बात करते हुए, अक्षर पटेल (Axar Patel) ने इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर कहा:

“मुझे यह नियम पसंद नहीं है क्योंकि मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं (हंसते हुए)। पहले हम इस भूमिका (बल्लेबाजी और गेंदबाजी) के लिए एक ऑलराउंडर को चुनते थे। अब टीम प्रबंधन किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है, वे कहते हैं कि हमें ऑलराउंडर की क्या जरूरत है? मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं, इसलिए मुझे यह पसंद नहीं है, लेकिन साथ ही, नियम तो नियम होते हैं। हमें उनका पालन करना ही पड़ता है। लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे यह पसंद नहीं है।”

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना की हो। अक्षर पटेल (Axar Patel) से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे ने भी इस नियम को ऑलराउंडर्स के लिए नुकसानदायक बताया है। हालांकि, इसके बावजूद BCCI ने अभी तक इस नियम को हटाने की कोई चर्चा नहीं की है।

पिछले सीजन कम गेंदबाजी करने के पीछे अक्षर पटेल ने बताई वजह

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 12 मैच खेले थे लेकिन इस दौरान सिर्फ 204 गेंदें ही डाली थी। यानी कि उन्होंने काफी कम गेंदबाजी की थी। माना जा रहा था कि शायद इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के कारण अक्षर ने ऐसा किया हो लेकिन बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने इससे इनकार कर दिया और असली वजह बताई। उन्होंने कहा,

“मैंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की। इसका कारण इम्पैक्ट प्लेयर नहीं था। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मेरी स्पिनिंग उंगली में कट लग गया था। उसके बाद गेंद की सीम की वजह से हालत और खराब हो गई। बाद में वह गहरा घाव बन गया; मैं गेंद पर दबाव नहीं लगा पा रहा था और रोटेशन में भी समस्या हो रही थी। इसीलिए मैं जरूरत पड़ने पर ही गेंदबाजी कर रहा था और अपनी उंगली का ध्यान रख रहा था। सात मैचों के बाद मेरी उंगली ठीक हो गई और मैं नियमित रूप से गेंदबाजी करने लगा।”

FAQs

BCCI के किस नियम की अक्षर पटेल ने आलोचना की है?
इम्पैक्ट प्लेयर

यह भी पढ़ें:साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India के स्क्वाड का हुआ ऐलान, MI-RCB के खिलाड़ी बने कप्तान-उपकप्तान 

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!