Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को लेकर कुछ समय से काफी ज्यादा बात हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से टीम को सुपर-8 से ही बाहर होना पड़ा था। इसके बाद, कुछ कड़े फैसले लिए गए और बांग्लादेश दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज से बाबर समेत कई खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया।
ऐसे में जब बांग्लादेश के खिलाफ बाबर आजम (Babar Azam) को नहीं चुना गया तो चर्चा होने लगी कि शायद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। उम्मीद थी कि बाबर घरेलू क्रिकेट में नेशनल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेलेंगे लेकिन अब उन्होंने इससे भी अपना नाम वापस ले लिया। अब एक बड़ी वजह सामने आई है, जिससे साफ़ हो गया कि इस खिलाड़ी को नेशनल टीम में क्यों नहीं चुना गया और घरेलू क्रिकेट में भी क्यों नहीं खेलेगा।
कुछ समय तक एक्शन में बाबर आजम (Babar Azam) नहीं आएंगे नजर

बांग्लादेश दौरे पर बाबर आजम (Babar Azam) का सिलेक्शन न होने पर काफी बात हुई थी लेकिन फिर रिपोर्ट्स आईं कि यह बल्लेबाज नेशनल टी20 कप में खेलेगा। हालांकि, तब फैंस सोच रहे थे कि शायद घरेलू टूर्नामेंट में खेलकर वापस अपनी लय हासिल करना चाहते होंगे लेकिन अब वह इसमें भी नहीं खेलेंगे। इसी वजह से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब अहम वजह का खुलासा हो गया है कि बाबर ने अपना नाम वापस क्यों लिया और अब दाएं हाथ का बल्लेबाज कुछ समय तक के लिए एक्शन में नजर नहीं आएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बाबर आजम (Babar Azam) ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसी वजह से वह बांग्लादेश दौरे पर नहीं चुने गए और नेशनल टी20 टूर्नामेंट में भी नहीं खेलेंगे।
बाबर आजम ने खास वजह से कुछ समय के लिए क्रिकेट से लिया ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बाबर आजम (Babar Azam) ने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट के कहने पर क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। इसी वजह से उनका चयन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं हुआ, जो मीरपुर में 11 से 15 मार्च तक खेली जानी है। वहीं, ब्रेक के कारण ही नेशनल टी20 कप टूर्नामेंट में भी बाबर नहीं खेलेंगे।
इस ब्रेक का इस्तेमाल बाबर आजम (Babar Azam) अपनी पुरानी बल्लेबाजी तकनीक को पुनर्जीवित करने के लिए कर रहे हैं। इसी वजह से वो अब सीधे पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में ही नज़र आएंगे। उससे पहले उनका किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल ही है। PSL का आगामी सीजन 26 मार्च से शुरू होना है। इस सीजन भी बाबर पेशावर जाल्मी की तरफ से ही खेलते नजर आएंगे और कप्तानी भी करेंगे।
🚨BIG DECISION BY BABAR AZAM 🚨
– Babar Azam has decided to take a break from cricket on the advice of the management.
– This is the reason he is not playing the Bangladesh ODI series. And he won’t be playing the National T20 Cup too.
– Babar has started working to revive his… pic.twitter.com/09KDLEMXvP
— Trend Xpress (@TrendXpress242) March 11, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम का प्रदर्शन रहा था साधारण
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बाबर आजम (Babar Azam) को ओपनर के बजाय नंबर 4 के तौर पर ज्यादातर मैचों में मौका दिया। हालांकि, बाबर एक-आध पारी के अलावा पूरे टूर्नामेंट के दौरान औसत प्रदर्शन ही करते नजर आए। उन्होंने 4 पारियों में 22.75 की औसत से 91 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 112.34 का रहा।
FAQs
ब्रेक के बाद, बाबर आजम किस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे?
यह भी पढ़ें: KKR को लगा बड़ा झटका, 18 करोड़ी खिलाड़ी हुआ चोटिल, अब नहीं खेल पायेगा IPL के मैच