फैंस के बीच IPL 2025 को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय फैंस को आईपीएल(IPL 2025) से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल आईपीएल की दो अलग अलग टीमों के स्टार खिलाड़ी शुरुआती कुछ मुकाबले से बाहर हो गए हैं। IPL 2025 के शुरुआती कुछ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और डेल्ही कैपिटल्स के केएल राहुल बाहर हो गए हैं।
IPL 2025: इस वजह से शुरुआती मुकाबला नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या
आईपीएल 2025(IPL 2025) में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा है। यह बैन स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया है। 2024 आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया था। यह दोष तीन बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ साबित हुआ था।
पहले मामले में कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा था। वहीं, तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती होने पर हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपए का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगा था। यह दोष लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में पाया गया था। अब इस कारण हार्दिक पांड्या पहले मैच में खेल नहीं पाएंगे।
IPL 2025: इस वजह से शुरुआती मुकाबला नहीं खेल पाएंगे KL Rahul
आईपीएल 2025(IPL 2025) में केएल राहुल के शुरुआती मैच न खेलने की वजह उनकी पत्नी अथिया शेट्टी की ड्यू डेट बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वह जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसके अलावा केएल राहुल ने कप्तानी करने से भी मना कर दिया है। वह बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2025(IPL 2025) में खेलते हुए नजर आएंगे।
केएल राहुल आईपीएल 2025(IPL 2025) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को नीलामी में 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। केएल राहुल को लेकर यह भी रिपोर्ट आती थी कि वह 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 के कुछ मैच मिस कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी की जल्द ही डिलीवरी हो सकती है।
KL Rahul ने किया कप्तानी से इनकार
केएल राहुल(KL Rahul) को लेकर हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि उन्होंने खुद ही दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने से मना कर दिया है। इसके पीछे राहुल ने बतौर बल्लेबाज फोकस होकर खेलने की बात का हवाला दिया। इसी वजह से शायद डीसी ने उन्हें कप्तानी करने के लिए मजबूत नहीं किया होगा।
केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को छोड़ने का फैसला कर लिया है। वो ‘प्रोफेशनल और निजी कारणों’ से LSG से अलग हो रहे हैं। 26 अगस्त को राहुल LSG के मालिक संजीव गोयनका से मिलने कोलकाता गए थे। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि वो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 को लगी पाकिस्तानीयों की बुरी नजर, 1-2 नहीं पूरे 10 स्टार खिलाड़ी चोट के चलते हुए बाहर