Hardik Pandya: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया है। मगर अब मुंबई के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि हार्दिक का आईपीएल 2024 का हिस्सा हो पाना काफी मुश्किल लग रहा है।
ऐसे में उन्हें कप्तान बनाना नीता अंबानी का काफी गलत फैसला साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) किस वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले लिया बड़ा फैसला
दरअसल, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें अभी करीब 3 महीने का समय बाकि है। लेकिन तैयारियों के तहत मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने अचानक ही अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंपी है, जिन्हें मुंबई ने हाल ही में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से ट्रेड किया था। लेकिन अब हार्दिक के आईपीएल 2024 मिस करने की रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके चलते नीता अंबानी का मोय-मोय होता दिख रहा है।
आईपीएल 2024 से बाहर हुए Hardik Pandya!
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। या फिर उनकी वापसी शुरूआती कई मुकाबलों के बाद होगी। ऐसे में मुंबई को ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है। जिस वजह से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, मगर उनकी चोट काफी गंभीर है जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें पहले भी काफी लम्बा आराम करने की सलाह दी थी।
चोटिल होने की वजह से बढ़ी हार्दिक की परेशानी!
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में उन्हें एंकल इंजरी हुई थी, जिसमें उनके एंकल का लिगामेंट 1 टियर हो गया था। जिसके चलते वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पहले वर्ल्ड कप मिस किया और अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज के भारत अफ्रीका सीरीज मिस कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि उनकी वासपी कब होगी।
यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने बदला SRH का कप्तान, भारत के सबसे बड़े दुश्मन को सौपी जिम्मेदारी