Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक्शन में नज़र आएगी। 2 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डन्स में होना है। कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन की अगुवाई में SRH को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।। ऐसे में हैदराबाद की नजर वापसी करने पर होगी।
हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के अहम खिलाड़ी को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो पहले मुकाबले में इंजरी की वजह से नहीं खेल पाया था और अब उसके KKR के खिलाफ भी खेलने की संभावना बेहद कम नज़र आ रही है।
इंजरी के कारण कोलकाता के खिलाफ Sunrisers Hyderabad के प्रमुख खिलाड़ी का खेलना मुश्किल

यहां बात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के स्क्वाड में शामिल इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स की हो रही है, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में कार्स खेलने के अहम दावेदार थे लेकिन बाद में पता चला कि उनके हाथ में चोट लगी है। इसी वजह से अपनी टीम के लिए पहले मुकाबले में दाएं हाथ का खिलाड़ी नहीं खेल पाया। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही थी कि कार्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन अब लगता है कि उन्हें इस मुकाबले से भी बाहर बैठना पड़ेगा।
क्रिकबज के अपडेट के मुताबिक, ब्रायडन कार्स का कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध रहना मुश्किल है, क्योंकि वह अभी भी अपने हाथ की इंजरी से रिकवर कर रहे हैं।
🚨Bad News for SRH 🚨
Brydon Carse is unlikely to be available for the match against KKR as he is recovering from a hand injury 🏏 pic.twitter.com/yqyE9YgQrj
— CricInformer (@CricInformer) April 1, 2026
SRH के लिए विदेशी तेज गेंदबाजों में विकल्पों की हुई कमी
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ही साफ़ हो गया था कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। तभी कयास लगने लगे थे कि SRH का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर हो गया, क्योंकि कमिंस पेस अटैक को लीड करने वाले थे।
उनके बगैर हैदराबाद के पास विदेशी तेज गेंदबाजों में ईशान मलिंगा, डेविड पायने और ब्रायडन कार्स ही थे। लेकिन अब कार्स भी इंजरी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से ईशान और पायने ही दो विदेशी तेज गेंदबाज बचते हैं। इन दोनों ने ही RCB के खिलाफ खेला था और KKR के खिलाफ भी मैदान में नज़र आ सकते हैं।
SRH के पहले मैच में डेविड पायने ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तीन ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके थे। हालांकि, मलिंगा काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने सिर्फ दो ओवर में बिना कोई विकेट लिए 35 रन लुटा दिए थे। ऐसे में उनसे कोलकाता के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का खराब रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है। दोनों के बीच 30 मुकाबले हुए हैं, जिसमें SRH को सिर्फ 10 में ही जीत मिली है, जबकि 20 में KKR ने बाजी मारी है। ऐसे में काफी हद तक हैदराबाद को कोलकाता के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। इसी वजह से ईशान किशन को ठोस योजना बनाकर उतरना होगा, ताकि कोलकता की चुनौती का मजबूती से जवाब दिया जा सके।