Bangladesh Team in big trouble: पिछले कुछ समय से बांग्लादेश की टीम अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रही है। जहां टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने भारत जाकर खेलने से इनकार कर दिया था और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। इसके बाद, ICC से बातचीत के बावजूद फैसला नहीं बदला गया और उसने बॉयकॉट जारी रखा। इसी वजह से स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट के लिए रिप्लेस किया था।
वहीं, अब कुछ ऐसा हो गया है, जिससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) पर ICC द्वारा निलंबित किए जाने का खतरा मंडरा रहा है। इसी वजह से बांग्लादेश परेशानी में नज़र आ रहा है।
बांग्लादेश (Bangladesh) पर मंडराया ICC द्वारा सस्पेंड किए जाने का खतरा

काफी सारे लोगों के मन में सवाल होगा कि ऐसा क्या होगा, जिसकी वजह से ICC बांग्लादेश (Bangladesh) की मेम्बरशिप सस्पेंड कर सकता है, तो बता दें कि यह मामला बोर्ड के कामों में सरकार की दखलंदाजी से जुड़ा है। ICC ने साफ़ कर रखा है कि क्रिकेट बोर्ड में सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा लेकिन जब किसी बोर्ड द्वारा यह शर्त पूरी नहीं की जाती है तो फिर उसे सस्पेंड कर दिया जाता है। ऐसा जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ हो चुका है। वहीं अब इस लिस्ट में बांग्लादेश का नाम भी शामिल हो सकता है।
दरअसल, बांग्लादेश (Bangladesh) क्रिकेट बोर्ड के चुनाव 2025 में हुए थे लेकिन इसमें जिसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसी वजह से बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने पांच सदस्यीय निकाय का गठन किया और उन्हें 11 मार्च से शुरू होने वाले 15 कार्यदिवसों का समय दिया, ताकि बीसीबी चुनावों में “अनियमितताओं, हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग” के आरोपों की जांच की जा सके, जिससे अमीनुल इस्लाम को अध्यक्ष के रूप में बोर्ड चलाने में मदद मिली।
खेल मंत्रालय द्वारा गठित समिति के बाद, क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश (Bangladesh) सरकार को बोर्ड के मामलों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी है, क्योंकि अगर सरकारी हस्तक्षेप जारी रहा तो फिर ICC बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड कर सकता है।
Bangladesh Cricket Board is under pressure AND CAN FACE SUSPENSION after the govt started investigating alleged irregularities in its 2025 elections. This has raised concerns because the ICC does not allow government interference in cricket matters.
Earlier, Tamim Iqbal had… pic.twitter.com/1qKamMJ0al
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) March 17, 2026
स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जांच समिति को पूरी तरह से बंद करने का किया अनुरोध
ICC द्वारा सस्पेंड किए जाने के डर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खेल मंत्रालय (स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री) जांच समिति को पूरी तरह बंद करने का अनुरोध किया है। बीसीबी ने बयान में कहा,
“बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने राष्ट्रीय खेल परिषद से अनुरोध किया है कि वह इस मामले को इस तरह से समाप्त करे जिससे बांग्लादेश क्रिकेट की स्थिरता, स्वतंत्रता और निरंतर प्रगति सुनिश्चित हो सके, साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में देश की प्रतिष्ठा भी पूरी तरह से बनी रहे।”
बीसीबी चुनावों पर सवाल तब उठे जब बांग्लादेश (Bangladesh) के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने अमीनुल इस्लाम पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया। बीसीबी अध्यक्ष ने चुनाव से कुछ सप्ताह पहले एक हस्ताक्षरित पत्र में खेल मंत्रालय से कुछ जिलों के पार्षदों को बदलने का अनुरोध किया था। तमीम ने बीसीबी पर नामांकन दाखिल करने की तारीखों को दो बार बढ़ाने का भी आरोप लगाया था। 1 अक्टूबर को तमीम ने बीसीबी चुनावों से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जबकि अमीनुल ने चुनाव से एक दिन पहले, 5 अक्टूबर को आरोपों का खंडन किया।
चुनाव के दौरान तमीम और ढाका क्लब के कई अधिकारियों ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे। नतीजे घोषित होने के कुछ ही घंटों के भीतर, तत्कालीन खेल मंत्रालय को बीसीबी निदेशक पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेना पड़ा, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके पिछले राजनीतिक संबंधों का खुलासा हो गया था। चुनावों के बाद, ढाका के क्लबों के एक बड़े हिस्से ने, जो बीसीबी चुनावों में श्रेणी 2 में आते हैं, बीसीबी के वर्तमान निदेशक मंडल को “अवैध” करार दिया है। उन्होंने 2025-26 सत्र की ढाका लीग का बहिष्कार भी किया है।