Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के बीच अचानक ODI और T20 सीरीज का ऐलान, शेड्यूल जारी

IPL 2026 के बीच अचानक ODI और T20 सीरीज का ऐलान, शेड्यूल जारी

ODI and T20 series schedule announced amid IPL 2026: आईपीएल को क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टी20 लीग माना जाता है और इसमें दुनिया भर के प्रमुख खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता है। यही कारण है कि दो महीने तक ज्यादातर टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना लेती हैं और भारत में होने वाली इस लीग में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों को अनुमति दे देती हैं।

इस बार भी 28 मार्च से आईपीएल शुरू होने वाला है और इसमें कई देशों के बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे। IPL 2026 के दौरान जहां इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग थम सा जाता है लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर वनडे व टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है।

IPL 2026 के दौरान बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की होगी टक्कर

IPL 2026 के बीच अचानक ODI और T20 सीरीज का ऐलान, शेड्यूल जारी

सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया कि अप्रैल में वे न्यूजीलैंड की मेजबानी करेंगे। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ सबसे पहले वनडे सीरीज खेले और इसके बाद टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी।

पहले दो वनडे मैच 17 और 20 अप्रैल को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद टीमें चटगांव के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में 23 अप्रैल को तीसरे वनडे के लिए रवाना होंगी। टी20 मैचों की सीरीज का आगाज चटगांव में होगा और पहले दो मैच 27 और 29 अप्रैल को इसी वेन्यू पर खेले जाएंगे। इसका अंतिम मैच 2 मई को ढाका में खेला जाएगा।

IPL 2026 का रोमांच भी अप्रैल में अपने चरम पर होगा और बांग्लादेश-न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि आगामी सीजन में बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी नहीं शामिल है। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ी भारत में होंगे, जबकि दूसरे दर्जे की टीम को बांग्लादेश भेजा जा सकता है। बांग्लादेश में व्हाइट बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को पहुंचेगी।

पाकिस्तान को हराने के बाद, न्यूजीलैंड को पटखनी देना चाहेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश ने हाल ही में अपने घर पर शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। इस तरह उसने एक बार फिर से बड़ी टीमों को बता दिया कि उसे घर पर हराना आसान नहीं होगा। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए भी बांग्लादेश का दौरा आसान नहीं होने वाला है, खासतौर पर जब उसके प्रमुख खिलाड़ी IPL 2026 के लिए भारत में होंगे। देखना होगा कि अपने मुख्य खिलाड़ियों के बगैर न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश में कैसा प्रदर्शन करती है।

बता दें कि मौजूद समय में न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी कर रही है और दोनों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के लिए आखिरी दो मैचों में कप्तानी भी मिचेल सैंटनर नहीं करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टॉम लैथम कमान संभालेंगे।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल

वनडे मैचों का शेड्यूल

पहला वनडे, मीरपुर, ढाका, 17 अप्रैल

दूसरा वनडे, मीरपुर, ढाका, 20 अप्रैल

तीसरा वनडे, चटगांव, 23 अप्रैल

T20 मैचों का शेड्यूल

पहला टी20, चटगांव, 27 अप्रैल

दूसरा टी20, चटगांव, 29 अप्रैल

तीसरा टी20, मीरपुर, ढाका, 2 मई

FAQs

बांग्लादेश दौरे पर न्यूजीलैंड को कुल कितने व्हाइट बॉल मैच खेलने हैं?
6
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच एक्शन की शुरुआत कब से होगी?
17 अप्रैल

यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी की कप्तानी जाएगी! मोहम्मद आमिर ने PCB को बताया कौन बनेगा अब नया ODI कप्तान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!