वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया (Team India) बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई आ रही है। टीम इंडिया ने अबतक कुल 7 मुकाबले खेले हैं और 7 के 7 मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला कल यानी 5 नवंबर को खेलनया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ये मुकाबला खेला जाना है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले ही एक बड़ी खबर आई है। वर्ल्ड कप 2023 में अब प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हुई है। वर्ल्ड कप 2023 में टिकटों को लेकर काला बाजारी को लेकर प्रवर्तन निर्देशालाय ने बड़ी कारवाई की है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
BCCI ने ब्लैक में बेचे Team India के मैच के टिकट!

कल यानी 5 नवंबर को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलना है। इसी बीच वर्ल्ड कप मैच में टिकटों को अवैध रूप से बेचने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एंट्री की है। दरअसल वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले भारत में 10 वेन्यू पर खेले जा रहे हैं। जिनमें कोलकाता का ईडन गार्डंस भी एक है। ईडन गार्डंस में अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें नीदरलैंड और बांग्लादेश, दूसरा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया था।
ईडन गार्डंस में इन 2 मुकाबलों के बाद अभी 3 मुकाबले और खेले जाने हैं। जिसमें अगला मुकाबला कल यानी 5 नवंबर को टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका के बीच भी खेला जाना है।इस बड़े मुकाबले से पहले ही कोलकाता पुलिस को मैदान पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से टिकटों के बेचने की शिकायत मिली।
शिकायतकर्ता ने बंगाल क्रिकेट संघ (BCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि दोनों वर्ल्ड कप 2023 के टिकटों की खरीददारी के आधिकारिक पार्टनर बुकमाईशो (BookMyShow) के साथ मिलकर टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका मैच के लिए अवैध रूप से बेचने की अनुमति दी।
900 की टिकट 4000 में बेची जा रही थी!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गुंजन चटर्जी नाम का शख्स टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका के बीच 5 नवंबर को होने वाले मुकाबले की टिकट ब्लैक करते हुए पकड़ा गया।गुंजन चटर्जी फैंस को टिकटों के असली दाम से 4 गुना ज्यादा गुना दाम पर बेचता रहा था।
जिस टिकट की कीमत 900 रुपए थी उस टिकट को गुंजन चटर्जी 4000 रुपए में बेच रहा था। इसके अलावा कोलकाता के एयर न्यू अलीपुर क्षेत्र का कित अग्रवाल नामक शख्स ने 2,500 रुपये की टिकट को 11,000 रुपये की कीमत पर बेचा।