T20 World Cup
T20 World Cup

टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। भारतीय टीम ने T20 World Cup 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने करीब 17 सालों के बाद T20 World Cup जीता है तो वहीं 11 सालों के बड़े अंतर के बाद किसी आईसीसी इवेंट में सफलता हासिल की है।

T20 World Cup में मिली जीत के बाद टीम के साथ ही बीसीसीआई के सचिव और अध्यक्ष भी फूले नहीं समा रहे हैं। इन्होंने हाल ही में T20 World Cup जीतने की खुशी में टीम इंडिया के लिए बड़ी प्राइज़ मनी का ऐलान किया है।

Advertisment
Advertisment

जय शाह ने ऐलान की बड़ी प्राइज़ मनी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जय शाह ने रोहित-कोहली को दिए 5-5 करोड़, तो संजू-चहल के खाते में आए सिर्फ इतने 1

T20 World Cup 2024 को जैसे ही भारतीय टीम ने अपने नाम किया वैसे ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह फूले नहीं समा रहे थे और इन्होंने टीम के साथ खूब सेलिब्रेट किया। जय शाह ने इसके बाद अगले दिन भारतीय टीम के लिए बड़े इनाम का ऐलान कर दिया। जय शाह ने T20 World Cup जीतने की खुशी में 125 करोड़ रुपयों का इनाम घोषित किया। जय शाह की इस घोषणा के बाद हर जगह उनकी तारीफ की जा रही है।

हर एक खिलाड़ी को मिलेंगे इतने रुपए

जैसे ही जय शाह ने T20 World Cup जीतने की खुशी में 125 करोड़ रुपयों के इनाम का ऐलान किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके इस इनाम के बाद उनकी सराहना की जा रही है। इसके साथ ही कुछ लोग यह गणित लगा रहे हैं कि, आखिरकार मैनेजमेंट के द्वारा किसे कितना इनाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, T20 World Cup के स्क्वाड के साथ जुड़े हुए हर एक खिलाड़ी को करीब 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्य और सहायक कोचों में भी यही धनराशि बांटी जाएगी।

Advertisment
Advertisment

सपोर्ट स्टाफ को मिलेगा इतना

जब T20 World Cup के लिए जय शाह ने भारी भरकम रकम का ऐलान किया वैसे ही सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जाने लगे कि, आखिरकार जो टीम के साथ अन्य सहयोगी हैं उन्हें कितना पैसा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुल धनराशि का 70 फीसदी खिलाड़ियों को 4 कोचों के दरमियान डिस्ट्रीब्यूट होगा। इसके बाद बाकी के 30 फीसदी पर अन्य सपोर्ट स्टाफ को बराबर की राशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – बिग ब्रेकिंग: जय शाह ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...