RR’s manager using phone controversy: आईपीएल 2026 की पहली बड़ी कंट्रोवर्सी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के बाद सामने आई। इस मैच से जुड़ी एक क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि उसमें राजस्थान की टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में खिलाड़ियों के बीच बैठकर मोबाइल फ़ोन चलाते देखा गया, जिसे जो “पीएमओए (खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र) प्रोटोकॉल – 2026” का उल्लंघन है।
इसके बाद से ही यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और सभी की नजर इस बात पर है कि RR के मैनेजर पर BCCI द्वारा क्या एक्शन लिया जाएगा। उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा या फिर बैन किया जाएगा। अब इस मामले पर BCCI की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है।
RR के मैनेजर की मोबाइल वाली कंट्रोवर्सी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

शुक्रवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की लेकिन इस मैच के दौरान डगआउट में RR के मैनेजर रोमी भिंडर की मोबाइल चलाते हुए क्लिप वायरल हो गई। इस दौरान उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी भी बैठे हुए थे और उनका ध्यान भी रोमी के मोबाइल स्क्रीन पर ही था।
इस पूरे वाकये की क्लिप बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई और फिर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का भी जिक्र हुआ। कुछ ने फिक्सिंग करने को लेकर भी सवाल करने शुरू कर दिए, क्योंकि राजस्थान की टीम का विवादों से पुराना नाता रहा है और दो साल के लिए बैन भी हो चुकी है।
🚨 RR Manager with Mobile in the Match 🚨
RR breached IPL protocol as their manager, Romi Bhinder was seen using a mobile phone during the RR vs RCB clash.
📷 JioHotstar pic.twitter.com/GcrjdDhuJ7
— CricketGully (@thecricketgully) April 12, 2026
अब इस विवाद पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया का बयान भी सामने आ गया है और उन्होंने मामले की जांच के बारे में कहा है। सैकिया के मुताबिक, किसी भी फैसले से पहले वे मामले की जांच करेंगे और तभी कोई फैसला लिया जाएगा।
डगआउट में RR के रोमी भिंडर के मोबाइल इस्तेमाल की BCCI करेगा जांच
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में देवजीत सैकिया ने RR के मैनेजर की डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करने की कंट्रोवर्सी को लेकर कहा,
“कुछ व्यक्तियों को डगआउट में फोन ले जाने की अनुमति है और मैनेजर होने के नाते रोमी भिंडर भी फोन ले जा सकते हैं। लेकिन हमें इस बात की पूरी तरह से जांच करनी होगी कि घटना वास्तव में कहां घटी और क्या फोन का इस्तेमाल किया गया था। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम आंतरिक जांच करेंगे।”
जब उन्हें बताया गया कि पीएमओए संहिता में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि डगआउट में फोन का उपयोग नहीं किया जा सकता है – जिसे आधिकारिक दस्तावेज पीएमओए क्षेत्र का हिस्सा बताता है – तो सैकिया ने पूरी तरह से और पारदर्शी जांच का वादा किया। उन्होंने कहा,
“जैसा कि मैंने कहा, हम इसकी जांच करेंगे। हम कही गई बातों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम तस्वीरें, वीडियो और जो कुछ भी हमें मिल सकता है, उसे देखेंगे।”
बता दें कि दिशा-निर्देशों के अनुसार, टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का उपयोग कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं। डगआउट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने की अनुमति केवल टीम विश्लेषक को है, और वह भी निर्धारित विश्लेषक टेबल पर।
FAQs
RR के मैनेजर को किस टीम के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते देखा गया?
RR के मैनेजर रोमी भिंडर पर किस प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप है?
यह भी पढ़ें: Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ‘IPL 2026 में सब ठीक नहीं….’! पेश किए फिक्सिंग के सबूत