Posted inक्रिकेट (Cricket)

BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, अब हर खिलाड़ी की जेब में आएंगे इतने करोड़ रूपये

Team India

BCCI cash reward for Team India T20 World Cup winners : टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया है। बोर्ड ने पुरुष टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम (Team India) को कुल 131 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

यह फैसला टीम के शानदार प्रदर्शन और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उपलब्धि को सम्मान देने के लिए लिया गया है। इस जीत के साथ भारत (Team India) ने टी20 विश्व कप इतिहास में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है। लेकिन सवाल यही है कि 131 करोड़ की ईनामी राशि में हर खिलाड़ी को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे ? आइए जानते हैं।

बीसीसीआई सचिव ने की आधिकारिक घोषणा

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार, 10 मार्च 2026 को मीडिया बयान जारी कर इनामी राशि की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है।

भारत आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है, जो इस प्रारूप में उसकी निरंतर श्रेष्ठता को दर्शाता है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा इनाम

मिली जानकारी के अनुसार, 15 सदस्यीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस तरह खिलाड़ियों को इनामी राशि का सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा। शेष 41 करोड़ रुपये को कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मचारियों के बीच बांटे जाएंगे।

सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के अनुसार राशि प्रदान की जाएगी। बोर्ड का मानना है कि टीम की सफलता में खिलाड़ियों के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पिछली इनामी राशि से अधिक बोनस

यह इनामी राशि साल 2024 में घोषित बोनस से अधिक है। उस समय टी20 विश्व कप जीतने पर बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, जिसमें खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये मिले थे।

इस बार घोषित 131 करोड़ रुपये की राशि पिछले पुरस्कार से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है, जो टीम की उपलब्धि के महत्व को दर्शाती है। बोर्ड ने लगातार दूसरी खिताबी जीत को भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर का प्रतीक बताया है।

कप्तान और कोच की सराहना

बीसीसीआई अध्यक्ष ने टीम की सफलता पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खिताब का बचाव करना और घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट जीतना बेहद खास उपलब्धि है। पूरी टीम ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार क्रिकेट खेला और हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। यह जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

ये भी पढ़े : वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने किया शादी करने का फैसला, 14 मार्च को लेगा मसूरी में सात फेरे

FAQS

बीसीसीआई ने प्रत्येक खिलाड़ी को कितने पैसे दिए ?

6 करोड़

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!