Posted inक्रिकेट (Cricket)

जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI ने बदला पूरा पेमेंट सिस्टम, अब खिलाड़ियों की होगी मौज, हर किसी के खाते में आएगा इतना

Jasprit Bumrah के लिए BCCI ने बदला पूरा पेमेंट सिस्टम, अब खिलाड़ियों की होगी मौज, हर किसी के खाते में आएगा इतना

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अहमियत तीनों ही फॉर्मेट में बहुत ज्यादा है। इसी वजह से दुनिया भर के तमाम दिग्गजों को लगता है कि भारत को एक ऐसा गेंदबाज मिल चुका है, जो कभी भी मैच जिताने की काबिलियत रखता है। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बुमराह का प्रदर्शन काफी अच्छा और 14 शिकार के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

हालांकि, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद BCCI के कारण 2 करोड़ सालाना का नुकसान हो रहा है। अब बोर्ड विचार कर रहा है कि कैसे इस नुकसान की भरपाई की जाए। चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं।

BCCI की वजह से कैसे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को हो रहा है 2 करोड़ का नुकसान

Jasprit Bumrah के लिए BCCI ने बदला पूरा पेमेंट सिस्टम, अब खिलाड़ियों की होगी मौज, हर किसी के खाते में आएगा इतना

दरअसल, बीसीसीआई ने 9 फरवरी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान किया था। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ए प्लस कैटेगरी को हटाने के रूप में हुआ। यानी अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बोर्ड ने तीन ही श्रेणी – A, B और C रखी हैं। ए प्लस के खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी शामिल थे। वहीं, उनक साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी थे। इन चारों को ही हर साल 7 करोड़ रुपये मिलते थे। वहीं, A कैटेगरी के खिलाड़ियों को 5 करोड़, B कैटेगरी के प्लेयर्स को 3 करोड़ और C कैटेगरी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ मिलते थे।

ऐसे में, ए प्लस कैटेगरी को खत्म किए जाने से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रवींद्र जडेजा को ए कैटगरी में डाल दिया गया, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को बी कैटेगरी में कर दिया गया। रोहित-विराट को नीचे भेजे जाने का फैसला समझ में आता है, क्योंकि ये दोनों अब एक ही फॉर्मेट में खेलते हैं लेकिन बुमराह ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं। ऐसे में उन्हें ए कैटेगरी में आने की वजह से पुराने फीस स्ट्रक्चर के कारण 5 करोड़ ही मिलने की उम्मीद है, जबकि पहले उन्हें 7 करोड़ मिलते थे। इसी वजह से बुमराह को 2 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नुकसान की भरपाई करने पर BCCI कर रहा विचार

अब, टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मुआवजा कैसे दिया जा सकता है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा,

“बोर्ड बुमराह को मुआवजा देने के तरीकों पर विचार कर रहा है। यह समझना स्वाभाविक है कि उनकी फीस 7 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये करना अनुचित होगा। कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं जो अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद निचले स्तर पर चले गए हैं। अनुबंधों के मूल्यांकन में संशोधन हो सकता है।”

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी मिल सकता है फायदा

बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) समेत कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल किया। हालांकि, कुछ प्लेयर्स की कैटेगरी सवालों के घेरे में रही। जैसे अक्षर पटेल को C कैटेगरी में रखा गया, जबकि वो दो फॉर्मेट तो खेलते ही हैं। इसके अलावा उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। इसके अलावा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को भी कैटेगरी ए से कैटेगरी बी में डाल दिया गया। अब देखना होगा कि इन सभी के लिए बोर्ड क्या फीस स्ट्रक्चर अपनाता है।

FAQs

जसप्रीत बुमराह को BCCI ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की किस कैटेगरी में रखा है?
A

यह भी पढ़ें: कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH को मिला नया कप्तान, Kavya Maran ने किया ऑफिशियल ऐलान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!