Posted inक्रिकेट (Cricket)

BCCI का बड़ा फैसला! 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया Team India का चीफ सेलेक्टर

BCCI का बड़ा फैसला! 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया Team India का चीफ सेलेक्टर

Team India’s Chief Selector Update: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की चयन समिति के मुख्य अध्यक्ष अजीत अगरकर हैं। हालांकि, अगरकल का कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है। इस दिग्गज को साल 2023 में चीफ सिलेक्टर चुना गया था। अगरकर ने चेतन शर्मा को रिप्लेस किया था, जिन्होंने एक न्यूज चैनल के साथ स्टिंग ऑपरेशन में कुछ बड़े खुलासे किए थे और जब वो वायरल हुआ तो उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।

अजीत अगरकर को टीम इंडिया (Team India) की 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत का फायदा मिला और बीसीसीआई ने उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि, अब अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने को है लेकिन इस पूर्व खिलाड़ी ने बोर्ड से 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक का एक्सटेंशन मांगा है।

टीम इंडिया (Team India) के चीफ सिलेक्टर के रूप में 2027 वनडे वर्ल्ड कप अगरकर आ सकते हैं नजर

BCCI का बड़ा फैसला! 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया Team India का चीफ सेलेक्टर

मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल काफी सफल माना जाता है। उन्होंने मजबूती से अपने फैसले लिए और सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने में भी नहीं हिचकिचाए। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने दो फॉर्मेट से संन्यास लिया। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने पूरी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी अगरकर का तालमेल अच्छा रहा है और सीनियर खिलाड़ियों के मामले में सोच भी एक जैसी देखने को मिली।

अब अजीत अगरकर ने खुद बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया जाए। माना जा रहा है कि इसको लेकर चर्चा हो चुकी है। यह देखना बाकी है कि बीसीसीआई, जिसके पास इस पद के लिए कोई बेहतर विकल्प नहीं है, अगरकर के अनुरोध को स्वीकार करता है या नहीं, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अहम दौर चल रहा है और अगले साल होने वाले 50 ओवर के टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। हालांकि इस मामले को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया और अगरकर ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

पार्थिव पटेल का नाम भी टीम इंडिया (Team India) का मुख्य चयनकर्ता बनने की दावेदारी में

एक तरफ जहां अजीत अगरकर ने अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। वहीं वेस्ट जोन से टीम इंडिया (Team India) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम भी मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, इस मुद्दे पर पार्थिव की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, वो आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं।

अजीत अगरकर के कार्यकाल बढ़ाने का फैसला BCCI के हाथ

हालांकि, अजीत अगरकर ने ऐसे समय में अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है, जब बीसीसीआई 2027 वर्ल्ड कप की योजना बनाने के करीब है। आईपीएल 2026 के बाद, वर्ल्ड कप की प्लानिंग शुरू हो जाएगी और ऐसे में नए मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति से तालमेल बिगड़ सकता है, क्योंकि उसकी अपनी सोच होगी। अब फैसला पूरी तरह से बीसीसीआई के हाथ में है कि वो अगरकर का कार्यकाल बढ़ाती है या नहीं।

अगर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो फिर देखना होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर क्या फैसला लिया जाता है, क्योंकि युवाओं का प्रदर्शन अच्छा रहा है। खासतौर पर रोहित पर ज्यादा दबाव है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल जैसा होनहार खिलाड़ी उनकी वजह से नहीं खेल पा रहा है। ऐसे में रोहित ने आईपीएल 2026 में अच्छा नहीं किया और फिर इंग्लैंड में वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

FAQs

अजीत अगरकर ने BCCI से अपना कार्यकाल कब तक बढ़ाने का अनुरोध किया है?
2027 वनडे वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें: रोहित-सूर्या-बुमराह? अब जाकर सुलझ गई पूरी गुत्थी, फाइनल हुआ मुंबई इंडियंस के वाइस-कैप्टन का नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!