MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया (Team India) के सर्वकालीन महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं है, क्रिकेट के मैदान में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज और बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के द्वारा बनाए गए कई ऐसे रिकॉर्ड आज भी मौजूद हैं जिनके बारे में कोई भी खिलाड़ी सोच नहीं सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती है और इसके साथ ही उनकी कप्तानी में ही टीम ने टेस्ट में भी अपनी बादशाहत बरकरार की थी। साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी और फिर वो टीम के साथ साल 2019 तक बतौर मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जुड़े रहे। इसके बाद साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट से अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

Advertisment
Advertisment

लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर जंगल की आग की तरह वायरल हो रही है और उस खबर के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट ने एक बार फिर से एमएस धोनी (MS Dhoni) को संन्यास दिलाने का काम किया है।

बीसीसीआई ने दिलाया एमएस धोनी को संन्यास

MS Dhoni
MS Dhoni

वैसे तो टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान साल 2020 में कर दिया था लेकिन अब बीसीसीआई ने भी उन्हें अपने तरीके से संन्यास दिलाने का काम किया है।

दरअसल बात यह है कि, बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को सम्मान देने के लिए उन्हें एक खास तोहफ़ा दिया है और सचिन तेंदुलकर के बाद इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले एमएस धोनी दूसरे खिलाड़ी बने हैं। बीसीसीआई की आलाकमान ने महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर “7” को आधिकारिक रूप से संन्यास दे दिया है। अब से इस जर्सी नंबर को किसी भी खिलाड़ी  को नहीं सौंपा जाएगा।

टीम इंडिया के लिए कुछ ऐसा है एमएस धोनी का प्रदर्शन

अगर बात करें टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन की तो उन्होंने अपने करियर में खेले गए 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में एमएस धोनी ने 350 मैचों में 50.57 की शानदार औसत से 10773 रन बनाए हैं जबकि टी 20 की बात करें तो एमएस धोनी ने 98 मैचों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – हार्दिक के बाद टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का तगड़ा झटका, 3 खतरनाक खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हुए बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...