Posted inक्रिकेट (Cricket)

BCCI का सख्त रुख, Hardik Pandya को 2027 वर्ल्ड कप के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त

BCCI का सख्त रुख, Hardik Pandya को 2027 वर्ल्ड कप के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त

BCCI’s big condition for Hardik Pandya: आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों को फाइनल कर लिया गया है और लीग के दौरान उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इससे साफ़ हो गया था कि हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति ने आगे का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है और आईपीएल के बाद पूरी तरह से तस्वीर साफ़ हो जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक्स फैक्टर बन सकते हैं, क्योंकि उनके पास बल्ले और गेंद से मैच जिताने की क्षमता है। हार्दिक ने भी टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जाहिर की है लेकिन अब पता चला है कि इसके लिए BCCI ने उनके सामने एक अहम शर्त रखी है, जिसे पूरा करने पर ही उनका चयन होगा।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को करना होगा खास काम

BCCI का सख्त रुख, Hardik Pandya को 2027 वर्ल्ड कप के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने वर्कलोड को मैनेज कर रहे हैं और जरूरत के हिसाब से ही अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। हार्दिक नहीं चाहते हैं कि उन पर अतिरिक्त भार पड़े। हालांकि, स्टार ऑलराउंडर की नजर आगामी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर है। इसके लिए हार्दिक ने कई महीने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी और उन्होंने बोर्ड को भी बताया था कि अगले साल होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में वह खेलना चाहते हैं।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे ऑलराउंडर को हर एक टीम चाहेगी और BCCI भी चाहता है कि यह खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप खेले, लेकिन उसके साथ एक शर्त जोड़ दी है। बोर्ड ने हार्दिक को बता दिया है कि उन्हें अपना गेंदबाजी लोड बढ़ाना होगा और उनसे मैच में 10 ओवर डालने की उम्मीद की जा रही है। साफ़ शब्दों में कहें तो बीसीसीआई चाहता है कि हार्दिक गेंद के साथ पूरे स्पेल के लिए उपलब्ध रहे हैं, ना कि सिर्फ कुछ ओवर के लिए।

हार्दिक पांड्या के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर आया बड़ा अपडेट

जनवरी में जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी तो उसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का चयन नहीं हुआ था। बताया गया था कि हार्दिक को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मैच में 10 ओवर करने की अनुमति नहीं मिली है और टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। हालांकि, इसके पांच दिन बाद ही विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ हार्दिक ने पूरे 10 ओवर का स्पेल डाला था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक ने जनवरी में ही चयनकर्ताओं और भारतीय टीम प्रबंधन से संपर्क किया था। टीम प्रबंधन ने उन्हें बताया है कि वे अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए उनकी उपलब्धता को प्राथमिकता देंगे।

BCCI सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,

“दक्षिण अफ्रीका में तेज और उछाल भरी पिचों पर खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में हार्दिक से वनडे टीम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। वह टीम को सही संतुलन प्रदान कर सकते हैं। लेकिन उन्हें चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। हर मैच में ऐसा करना जरूरी नहीं है। कप्तान ज्यादातर मैचों में उनसे 6-7 ओवर गेंदबाजी करवा सकते हैं। लेकिन अगर कप्तान को उनसे ज्यादा की जरूरत हो तो उन्हें उपलब्ध रहना चाहिए। चयनकर्ता अन्य सीम बॉलिंग विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने घरेलू क्रिकेट में भी गेंदबाजी का भार बढ़ा दिया है।”

खुद को पूरी तरह तैयार करने में लगे हुए हार्दिक पांड्या

वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और खुद को पूरी तरह तैयार करने में लगे हुए है। इसी वजह से इन दिनों हार्दिक का मुंबई और बड़ौदा आना जाना लगा है, क्योंकि वह अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग करना चाहते हैं। सूत्र ने दावा करते हुए कहा,

“हार्दिक ने अपना अभ्यास बढ़ा लिया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है ताकि वे गति बनाए रखते हुए इन-स्विंगर भी फेंक सकें। यही कारण है कि उन्हें टी20 में नई गेंद से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लगता है कि उनका शरीर वनडे में 10 ओवर गेंदबाजी करने की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। वे अपने शरीर को अच्छी तरह समझते हैं और 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

FAQs

2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए हार्दिक पांड्या से प्रति मैच कितने ओवर गेंदबाजी की मांग की गई है?
10 ओवर
2027 वर्ल्ड कप किनकी मेजबानी में खेला जाना है?
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया

यह भी पढ़ें: SRH vs LSG LIVE Telecast: मोबाइल से टीवी तक पूरी डिटेल, जानें किस ऐप और चैनल पर देखें मुकाबला

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!