BCCI issued a show-cause notice to Rajasthan Royals Manager: गुवाहाटी में 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से IPL 2026 के मुकाबले में हुआ था। इस मुकाबले के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जो राजस्थान की टीम के मैनेजर रोमी भिंडर का था। मैच के दौरान भिंडर को मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया और उनके ऊपर पीएमओए (खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र) प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप लगे।
इस मामले में BCCI से एक्शन की मांग की जा रही थी लेकिन रविवार को सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि मामले की पूरी जांच होगी और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। अब इस मामले को लेकर बोर्ड की तरफ से बड़ा एक्शन लिए जाने का अपडेट सामने आया है, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है।
डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करने पर Rajasthan Royals के मैनेजर को BCCI की तरफ से नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मैनेजर रोमी भिंडर को RR vs RCB मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल इस्तेमाल किए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह नोटिस बीसीसीआई की भ्रष्टाचार विरोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) द्वारा भेजा गया, जिसने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा है। इसमें भिंडर के खिलाफ आरोप डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से संबंधित है।
आईपीएल में टीम मैनेजर को मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति होती है लेकिन वे ऐसा सिर्फ ड्रेसिंग रूम में ही कर सकते हैं, जबकि रोमी भिंडर उस एरिया के बाहर ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, यह एक तकनीकी मुद्दा बना हुआ है कि क्या वह डगआउट के अंदर थे, क्योंकि जब वह मोबाइल चला रहे तो एक रेफ्रिजरेटर के सामने बैठे हुए थे, जो खिलाड़ियों के बाउंड्री साइड एन्क्लोजर से सटा हुआ है।
रोमी भिंडर के मोबाइल इस्तेमाल करने के विवाद के बीच हुआ नया खुलासा
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मैनेजर पर डगआउट में मोबाइल चलाने के आरोप लग रहे हैं और उन पर एक्शन भी लिया जा सकता है। इस बीच रोमी भिंडर को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स नई जानकारी सामने आई है, जिसके तहत कहा जा रहा है कि उनका मोबाइल इस्तेमाल करना जरूरी था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भिंडर के दोनों फेफड़ों में दिक्कत है और इसी वजह से उन्हें काफी सावधानी से देखरेख की जरूरत है। आईपीएल के मौजूदा सीजन के आगज से पहले उनके नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती होने की बात भी बताई जा रही है।
यह भी बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के रोमी भिंडर का 10 किलो वजन भी गिर गया है। इस वजह से उन्हें ज्यादा दौड़भाग करने की इजाजत नहीं है। इसी वजह से मेडिकल जरूरत को देखते हुए उन्होंने फ़ोन का इस्तेमाल किया, जबकि उन्हें नियमों की जानकारी थी।
IPL 2026 में PMOA के तहत मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइन
दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक टीम मैनेजर को पीएमओए के भीतर मोबाइल उपकरण ले जाने की अनुमति होगी, बशर्ते कि इसका उपयोग या तो केवल क्रिकेट संचालन उद्देश्यों के लिए उसके द्वारा किया जाए या फिर किसी भी खिलाड़ी या खिलाड़ी सहायक कर्मचारी द्वारा किसी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत मामले के लिए किया जाए, बशर्ते कि टीम मैनेजर ने ऐसे उपयोग से पहले खिलाड़ी या खिलाड़ी सहायक कर्मचारी को अपनी स्पष्ट अनुमति दे दी हो।
FAQs
BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के किस सदस्य के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है?
रोमी भिंडर को जवाब देने के लिए कितना समय दिया गया है?
यह भी पढ़ें: IPL में TRP किंग बनी RCB, टॉप-4 मैचों में दिखा दबदबा! हाई व्यूअरशिप मैचों की हुई घोषणा