BCCI Vice President Rajiv Shukla: 2026 द हंड्रेड ऑक्शन के दौरान काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को काफी भारी कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है।
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद और अबरार अहमद की हरकतों के कारण फ्रेंचाइजी को काफी ज्यादा बैकलेस का सामना करना पड़ रहा है। लगातार चल रहे विवाद की वजह से लोग इस पर हायर ऑफिशल्स का भी बयान जानना चाह रहे थे और हाल ही में बीसीसीआई वाइज प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला का बयान आया है, जो कि काफी चौंकाने वाला है।
Rajiv Shukla ने कही ये बात

बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल हमारा डोमेन है। आईपीएल में जो होगा उससे बीसीसीआई को मतलब है। बाकि दूसरे लीग में कौन किसे खरीद रहा है नहीं खरीद रहा है, क्या कर रहा है नहीं कर रहा है इन सबसे उन्हें कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारा दायरा केवल IPL तक ही सीमित है; दूसरी लीग्स में जो कुछ भी होता है, वो हमारे नियंत्रण में नहीं है। दूसरी लीग्स तक हमारी पहुँच नहीं है।”
Rajiv Shukla on Sunrises Leeds signing Pakistan spinner Abrar Ahmed 🚨
Rajiv Shukla 🎙️: Our domain is only limited to IPL, whatever happens in other leagues isn’t in our control. We don’t have access to the other leagues.
— JB (@93Yorker) March 13, 2026
यह भी पढ़ें: KKR को मिला मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट, टी20 वर्ल्ड कप में तूफ़ान लाने वाला गेंदबाज कोलकाता से जुड़ेगा
2.34 करोड़ रुपये में अबरार को किया है स्क्वाड में शामिल
बताते चलें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने 2.34 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है, जो कि पाकिस्तान के करीब 6 करोड़ रुपये होते हैं। अक्सर अबरार इंडिया को मॉक करते रहते हैं और उनके इन्हीं हरकतों की वजह से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
ज्ञात हो कि अबरार को स्क्वाड में शामिल काने के बाद टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि एसआरएच की मालकिन काव्या मारन ने उन्हें स्क्वाड का हिस्सा बनाया है और SRH की वो पहली पसंद थे।
🚨 MASSIVE STATEMENT BY SUNRISERS LEEDS HEAD COACH DANIEL VETTORI ON ABRAR AHMED 🚨
Daniel Vettori Said 🗣️
“Abrar Ahmed Was A Priority for us, i was aware of the speculations surrounding Pakistan players but there were not any specific instruction to avoid signing them. Rishad… pic.twitter.com/X79MDpDlDn
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 13, 2026