Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाएगा, जिस वजह से बीसीसीआई लगातार नए हेड कोच की तलाश कर रही है।
खबरों के अनुसार बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हेड कोच पद के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भी अप्रोच किया है। लेकिन वह इस पद को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस वजह से हेड कोच को जिम्मेदारी किसी अन्य दिग्गज को मिलने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) किस वजह से इस पद को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और टीम इंडिया का अगला हेड कोच बन सकता है।
इस वजह से हेड कोच का पद नहीं स्वीकार कर सकते हैं Gautam Gambhir

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को उनकी टीम का हिस्सा बने रहने के लिए मुँहमांगे पैसे देना का वादा किया है, जिस वजह से वह टीम का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एसआरके ने गंभीर से 10 सालों का करार किया है कि वह इस समय टीम का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। ऐसे में काफी कम आसार हैं कि वह टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे। इस हाल में बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बना सकती है।
वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच
बता दें कि अगर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया का हेड कोच पद नहीं संभालते हैं तो बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बना सकती है। चूंकि उन्हें अच्छी खासी कोचिंग का अनुभव है। मालूम हो कि लक्ष्मण ने अपनी कोचिंग में बीते साल टीम इंडिया को एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जिताया था। उसके अलावा इंडियन टीम आयरलैंड दौरे पर उनकी कोचिंग में युवा टीम के साथ जीत दर्ज करके आई थी। ऐसे में काफी आसार हैं कि उन्हें कोचिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
इस दिन से शुरू होगा नए हेड कोच का कार्यकाल
मालूम हो कि टीम इंडिया के नए हेड कोच का कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा और उस कोच की कोचिंग में टीम इंडिया अपना पहला मैच ज़िम्बाब्वे के साथ उसके घर पर खेलेगी। भारत बनाम ज़िम्बाब्वे सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से होने वाली है। ऐसे में अब देखना होगा कि इंडियन टीम का अगला हेड कोच कौन होगा।