IPL 2024 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी हुआ बाहर 1
CSK

CSK : महज कुछ ही समय के बाद IPL के नए सत्र IPL 2024 की शुरुआत हो जाएगी और सभी टीमें इस मेगा इवेंट के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और वहीं कई टीमों ने तो ट्रेनिंग कैंप को भी लगाना शुरू कर दिया है। इस बार का आईपीएल बहुत ही खास है क्योंकि आईपीएल के ठीक बाद T20 World Cup है और सभी खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस IPL से पहले सबसे सफल टीम मे से एक CSK को बड़ा झटका लगा है और इस खबर को सुनने के बाद सभी CSK समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं।

IPL 2024 से पहले बाहर हुआ CSK का यह खिलाड़ी

Daryl Mitchell
Daryl Mitchell

IPL के नए सत्र के शुरू होने से पहले IPL की सबसे सफलतम टीमों में से एक CSK के लिए एक बुरी खबर आई है और उस खबर के अनुसार, CSK का सबसे मंहगा खिलाड़ी चोटिल हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद सभी CSK समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं और अब वो सोच में पड़ में गए हैं कि, अब IPL 2024 में CSK का प्रदर्शन क्या होगा?

Advertisment
Advertisment

दरअसल बात यह है कि, CSK के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल फुट-इंजरी से ग्रसित हैं और इसी वजह से वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज से चोटिल हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि, डेरिल मिचेल को CSK ने नीलामी में 14 करोड़ की राशि में अपने टीम में शामिल किया है।

बेन स्टोक्स के रिप्लेसमेंट हैं डेरिल मिचेल

IPL फ्रेंचाइजी CSK ने डेरिल मिचेल को स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया है। बेन स्टोक्स ने IPL 2024 की नीलामी से पहले ही यह जाहिर कर दिया था कि, वो आगामी सीजन में इंजरी की वजह से हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसी को ध्यान में देखते हुए ही मैनेजमेंट ने डेरिल मिचेल को स्क्वाड में अपने साथ जोड़ा है।

आईपीएल में कुछ खास नहीं है डेरिल मिचेल का प्रदर्शन

अगर बात करें कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल के आईपीएल करियर की तो इनके करियर की शुरुआत साल 2022 में हुई थी और इन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए डेरिल मिचेल ने 2 मैचों की 2 पारियों में 16.50 की औसत और 75 के स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए हैं।हालांकि CSK के समर्थक इनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें – इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल, मुंबई इंडियंस का दूसरा कप्तान करेगा रिप्लेस

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...