Before IPL 2025, Nita Ambani gave a shock to Hardik Pandya, decided to make Ben Stokes the captain before IPL 2025.

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया था और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बना दिया गया। लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी।

जिसके चलते हार्दिक पांड्या कि कप्तानी को लेकर आलोचना हुई थी। लेकिन अब हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2025 से पहले कप्तानी से हटाया जा सकता है। क्योंकि, अब मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी बड़ा फैसला ले सकती हैं और आलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को कप्तान बना सकती हैं।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya को लग सकता है बड़ा झटका

IPL 2025 से पहले नीता अंबानी ने हार्दिक पांड्या को दिया झटका, IPL 2025 से पहले बेन स्टोक्स को कप्तान बनाने का फैसला 1

मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से कप्तानी छीन सकती है। जबकि अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि, साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केप टाउन टीम अब आलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को कप्तान बना सकती है।

क्योंकि, एमआई केप टाउन बेन स्टोक्स को अपनी टीम मे शामिल करने के लिए एक बड़ा रकम ऑफर कर रही है। जिसके चलते एमआई केप टाउन की कप्तानी बेन स्टोक्स कर सकते हैं। आपको बात दें कि, मुंबई इंडियंस कि मालकिन नीता अंबानी की टीम एमआई केप टाउन भी है।

बेन स्टोक्स का प्रदर्शन छीन सकती है हार्दिक की कप्तानी

बता दें कि, साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केप टाउन टीम अगर बेन स्टोक्स को कप्तान बनाती है और स्टोक्स की कप्तानी में एमआई केप टाउन अच्छा प्रदर्शन करती है। तो मुंबई इंडियंस की मालकिन आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या की जगह बेन स्टोक्स को ही कप्तान बना सकती है।

Advertisment
Advertisment

आपको बता दें कि, बेन स्टोक्स अभी इंग्लैंड टीम कि कप्तानी कर रहे हैं और टीम वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसमें इंग्लैंड पहले 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है।

बेन स्टोक्स का टी20 करियर

बात करें अगर ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स की तो उन्होंने अबतक इंग्लैंड टीम के लिए 43 टी20I मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 128 की स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए हैं। जबकि स्टोक्स के नाम 1 अर्धशतक है।

बता दें कि, स्टोक्स ने 43 मैचों में 8 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट झटके हैं। वहीं, बेन स्टोक्स को आईपीएल में 45 मैच खेलने का अनुभव है और उन्होंने 133 की स्ट्राइक रेट से 935 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके नाम 28 विकेट हैं।

Also Read: 3 महीने पहले ही अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया! MI-RCB के 4-4 खिलाड़ियों को मौका