IPL 2025 की शुरुआत होने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। 22 मार्च से IPL 2025 की शुरुआत होने वाली है। सभी टीमों ने आईपीएल 2025 (IPL 2025)के लिए अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)के दो खिलाड़ियों ने खेलने से साफ मना कर दिया है।
हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम लिया वापस
आईपीएल 2025(IPL 2025) से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2025(IPL 2025) से अपना नाम वापस ले लिया है। आईपीएल 2025(IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
हैरी ब्रूक ने लगातार दूसरे साल आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है। खबरों के अनुसार, हैरी ब्रूक पर बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार 2 साल का प्रतिबंध भी लग सकता है। ब्रूक का बाहर होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अब उनके विकल्प की तलाश करनी होगी।
केएल राहुल ने कप्तानी से इनकार कर Delhi Capitals को दिया झटका
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के धाकड़ बल्लेबाज और वीकेटकीपर केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)की कप्तानी करने से मना कर दिया है। केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)की कप्तानी क्यों ठुकराई, इस बात का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। केएल राहुल की कप्तानी ठुकराने के बाद अब, अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था।
कुछ ऐसी हो सकती है Delhi Capitals की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, फाफ डू प्लेसी, अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश शर्मा, टी नटराजन।
डिस्क्लेमर: इस लेख को मनोरंजन के हिसाब से लिखा गया है। अब तक टीम की घोषणा नहीं की गई है।