T20 World Cup : टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर 8 स्टेज में अपने मुक़ाबले खेलने के लिए तैयारी कर रही है. टीम इंडिया (Team India) को सुपर 8 मुक़ाबले में अपना पहला मुक़ाबला 20 जून को अफ़ग़ानिस्तान (IND VS AFG) के खिलाफ बारबाडोस के मैदान पर खेलना है.
बारबाडोस के मैदान पर होने वाले इस मुक़ाबले से पहले एक भारतीय बल्लेबाज़ ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपने बल्ले से कोहराम मचाते हुए मात्र 24 गेंदों पर 132 रन जड़ दिए है. जिसके बाद इस भारतीय बल्लेबाज़ को लेकर नेशनल मीडिया के साथ- साथ इंटरनेशनल मीडिया अपनी सुर्खियां बना रही है.
साहिल चौहान ने टीम के लिए 144 रनों की तूफानी पारी

एस्टोनिया की टीम की तरफ़ से खेलते हुए भारतीय बल्लेबाज़ साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने 41 गेंदों पर 144 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में साहिल चौहान ने इस पारी में मात्र 24 गेंदों पर 18 छक्के और 6 छक्कों की मदद से 132 रन बना दिए थे. उसके अलावा साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने इस पारी में मात्र 27 गेंदों पर अपना शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल के द्वारा 30 गेंदों पर लगाए गए शतक के कारनामे के रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम किया.
एस्टोनिया को साहिल चौहान ने दिलाई बड़ी जीत
एस्टोनिया (Estonia) की टीम मौजूदा समय में साइप्रस के दौरे पर है. इस दौरे पर हुए दूसरे टी20 मुक़ाबले में साइप्रस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने पारी के निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे. जिसके जवाब में एस्टोनिया की टीम की तरफ़ से बल्लेबाज़ी करते हुए साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी खेली और टीम को 7 ओवर रहते ही मुक़ाबला जीतने में अहम भूमिका निभाई.
साहिल चौहान टी20 क्रिकेट का यह रिकॉर्ड भी कर चूके है अपने नाम
एस्टोनिया (Estonia) की टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले साहिल चौहान ने हाल ही में 27 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इससे पहले साहिल चौहान (Sahil Chauhan) का नाम मीडिया में जब काफी चर्चित रहा था. जब उन्होंने एक ही ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड और दीपेंद्र सिंह ऐरे के रिकॉर्ड की बराबरी करी थी.