Ben Stokes
Ben Stokes

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं और इन्होंने आखिरी टी20 मैच साल 2022 के टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में खेला था। वहीं ओडीआई क्रिकेट की बात करें तो इन्होंने आखरी मैच क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

इसके बाद ये आईपीएल 2024 में भी किसी भी टीम के साथ नहीं जुड़े थे और अब खबर आ रही है कि, इन्होंने एक बार फिर से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापसी करने का मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Mumbai Indians के साथ जुड़ सकते हैं Ben Stokes

Ben Stokes
Ben Stokes

मौजूदा समय के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के बारे में यह खबर आ रही है कि, अब इन्होंने दोबारा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने में इच्छा जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेन स्टोक्स साल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की सह फ्रेंचाइजी एमआई केपटाउन (MI CapeTown) के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं।

कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की यह सह फ्रेंचाइजी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को 8.5 करोड़ भारतीय रुपयों की कीमत में अपने साथ जोड़ने को तैयार है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।

आईपीएल का भी हिस्सा हो सकते हैं Ben Stokes

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पिछले कुछ समय से IPL में फ्लॉप साबित हो रहे हैं और इसी वजह 2023 के आईपीएल में चेन्नई की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें आराम दिया गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि, ये अब दोबारा आईपीएल में खेलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। अगर ये पूरी तरह से फिट होते हैं तो फिर हर एक फ्रेंचाइजी इन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए अपने इन्टरेस्ट को दिखा सकती है। ये ऑलराउंड प्रदर्शन के अलावा मैनेजमेंट के सामने कप्तानी का भी विकल्प देते हैं।

Advertisment
Advertisment

कुछ इस प्रकार से हैं Ben Stokes के आकड़े

अगर बात करें बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के आईपीएल में प्रदर्शन की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने करियर में खेलते हुए 45 मैचों की 44 पारियों में 24.61 की औसत और 133.95 की स्ट्राइक रेट से 935 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 2 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इन्होंने अभी तक में 38 पारियों में गेंदबाजी के दौरान 28 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें – श्रीलंका दौरे पर मौका ना मिलने से युजवेंद्र चहल का बड़ा फैसला! अब भारत छोड़ इस देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...