Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस कर सकती है बड़ा ऐलान

Big announcement of Mumbai Indians before IPL 2025, not Hardik by tweeting, this veteran was called the new captain

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस टीम को जमकर ट्रोल किया गया था। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 (IPL 2024) में महज 4 मैच ही जीत पाई थी।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया था। जबकि अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मुंबई इंडियंस (MI) टीम ने ट्वीट कर बड़ा ऐलान किया है और हार्दिक पांड्या की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान दिखाया है।

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने किया ट्वीट

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस कर सकती है बड़ा ऐलान 1

बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फोटो लगाकर उन्हें कप्तान बनने की बधाई दी है।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान चुना गया है। जबकि ऐसा भी माना जा रहा है कि, सूर्या को ही टी20 फॉर्मेट का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने उन्हें बधाई दी है। सूर्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से ही खेलते हैं।

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन

आपको बता दें कि, टीम इंडिया को 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सूर्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। सूर्या को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी मिल चुकी है। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 8 मैचों में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

आईपीएल 2025 में हो सकते हैं बदलाव

बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई के स्क्वाड में हमें बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि, आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते टीम में बदलाव होना तय माना जा रहा है। जबकि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक पांड्या को अगले साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया भी जा सकता है।

Also Read: BCCI में जमकर चल रही इस भारतीय खिलाड़ी की सेटिंग, फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद खेल रहा तीनों फॉर्मेट, सिर पर अगरकर का हाथ

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!