Big Breaking: Before the start of Sri Lanka series, a mountain of troubles fell on the team, Mumbai Indians player broke his hand, will not play a single match.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): श्रीलंका और इंडिया (SL vs IND) के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होनी है। सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकेले मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

जबकि टीम की उपकप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। बता दें कि, श्रीलंका और इंडिया के बीच टी20 सीरीज से पहले ही क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम का एक खिलाड़ी चोटिल होकर टी20 सीरीज से बाहर हो गया है।

Advertisment
Advertisment

Mumbai Indians का यह खिलाड़ी हुआ बाहर

बिग ब्रेकिंग: श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले टीम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का टूटा हाथ, नहीं खेलेगा एक भी मैच 1

श्रीलंका और इंडिया के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, टीम के स्टार तेज गेंदबाज नुवान तुषारा चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। नुवान तुषारा की ऊँगली फ्रैक्चर हो गई है।

जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है। बता दें कि, नुवान तुषारा आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम का हिस्सा हैं। जबकि आईपीएल 2024 में उन्होंने कई मैचों में शानदार गेंदबाजी भी की थी। लेकिन इंडिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होना श्रीलंका टीम को बहुत भारी पड़ सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस टीम में कुछ ऐसा रहा था प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। जबकि नुवान तुषारा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन कुल 7 मुकाबले खेले थे। जिसमें तुषारा के नाम कुल 8 विकेट थे। मुंबई इंडियंस ने तुषारा को ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल थी।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का स्क्वाड

चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, महेश थीक्षणा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

Also Read: आखिरकार रोहित शर्मा ने कर ही लिया तय, IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ अपनी होम टाउन टीम के लिए खेलेंगे मैच