Posted inक्रिकेट (Cricket)

बड़ा सरप्राइज! MS Dhoni की एंट्री, इस डेट को स्टेडियम पर नजर आएंगे ‘थाला’

बड़ा सरप्राइज! MS Dhoni की एंट्री, इस डेट को स्टेडियम पर नजर आएंगे 'थाला'

Big update on MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों को मैदान पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद, धोनी का जलवा सिर्फ आईपीएल में ही देखने को मिलता है और उन्हें 2026 के सीजन में भी खेलना था लेकिन इंजरी की वजह से अभी तक दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में नजर नहीं आया है।

एमएस धोनी (MS Dhoni) को पिंडली में चोट लगी है और वह उसी से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं थे और न ही उन्होंने टीम के साथ गुवाहाटी यात्रा की थी। अब चेन्नई की टीम को अपना दूसरा मैच आज यानी 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से खेलना है। ऐसे में धोनी मैदान में नजर आएंगे या नहीं, इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर सामने आई अहम जानकारी

बड़ा सरप्राइज! MS Dhoni की एंट्री, इस डेट को स्टेडियम पर नजर आएंगे 'थाला'

महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनकी स्टेडियम में मौजूदगी भर से माहौल बदल जाता है। इस बीच पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन का दूसरा मैच अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल था कि धोनी मैदान में नजर आएंगे या नहीं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें स्पॉट नहीं किया गया था। हालांकि, मुकाबला गुवाहाटी में था, इस वजह से फैंस को ज्यादा निराशा नहीं हुई थी लेकिन अब चेन्नई में मैच होने से धोनी की मौजूदगी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि यहां उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है और उनकी एक झलक के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

ऐसे में हम आपको बता दें कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है और उन्हें कुछ बड़े शॉट लगाते हुए भी देखा गया। हालांकि, अभी तक वह पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं। इसी वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी के खेलने की संभावना बिलकुल भी नहीं है लेकिन वह मैदान पर जरूर नजर आ सकते हैं। यानी धोनी डगआउट में बैठकर मुकाबले का मजा ले सकते हैं और जरूरत के अनुसार कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की मदद भी करते दिख सकते हैं। 44 वर्षीय के पास काफी ज्यादा अनुभव है और वह डगआउट से भी खेल की स्थिति को देखते हुए रुतुराज को फायदा पहुंचा सकते हैं।

युवा खिलाड़ियों के साथ मस्ती-मजाक करते दिखे एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 अप्रैल की रात को एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक खास वीडियो शेयर किया, जो अभ्यास सत्र का था। हालांकि, यह वीडियो धोनी की बल्लेबाजी का नहीं था, बल्कि टीम के नए और युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत का था। धोनी शुरू में मस्ती-मजाक करते दिखे और फिर कुछ खिलाड़ियों को अहम टिप्स देते भी नजर आए।

इस दौरान नेट्स में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों की बल्लेबाजी देखी। साफ है कि MS Dhoni भले ही एक खिलाड़ी के तौर पर अभी अपना योगदान न दे पा रहे हों लेकिन मेंटर और सीनियर के तौर पर जरूर टीम के माहौल पर नजर रख रहे हैं और युवा खिलाड़ियों की मदद भी कर रहे हैं।

FAQs

एमएस धोनी के पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने की संभावना है या नहीं?
नहीं
CSK को अपना दूसरा मैच किस मैदान पर खेलना है?
एमए चिदंबरम स्टेडियम

यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma को BCCI ने किया दंडित, जानें क्या है पूरा मामला! किस बात की मिली सजा?

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!