हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते अब इस बात पर जमकर चर्चा हो रही है कि, अब टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिलेगी।
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने की थी। जबकि अब श्रीलंका दौरे पर बीसीसीआई किसी और खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है। लेकिन अब बड़ी खबर सामने आई है कि, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह अब इस खिलाड़ी को टी20 का परमानेंट कप्तान बनाया जा सकता है।
Hardik Pandya की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी
बता दें कि, रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद बाद खबर आई है कि, टीम इंडिया का परमानेंट कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नहीं बल्कि रोहित शर्मा के छोटे भाई को बनाया जा सकता है। दरअसल, अब रोहित की जगह टी20 का नियमित कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बनाया जा सकता है।
क्योंकि, अब बीसीसीआई सूर्या को ही कप्तान के रूप में आगे देख रही है। जबकि सूर्या की फिटनेस भी हार्दिक पांड्या से काफी अच्छी है। जिसके चलते सूर्या को टीम का कप्तान चुना जा सकता है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव से उम्र में काफी बड़े हैं। जिसके चलते सूर्या उन्हें अपना भईया मानते हैं।
Surya Kumar Yadav Maybe The Next T20I Captain Of INDIAN CRICKET TEAM #INDvsSL
— SAKSHAM.KADHAO29 (@sakshu2929) July 16, 2024
कर चुकें हैं टीम की कप्तानी
आपको बता दें कि, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका पहले ही दे दिया गया था। इस दौरान सूर्या की कप्तानी काफी शानदार रही थी।
सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की है और दोनों ही सीरीज में टीम को जीत मिली थी। सूर्यकुमार यादव अबतक 7 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकें हैं। जिसमें टीम को 5 मैचों में जीत मिली है और महज टीम 2 मैचों में हारी है।
श्रीलंका सीरीज से ही मिल सकती है कमान
भारत को अब 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो श्रीलंका सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। अगर टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उन्हें ही टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है।