महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब CSK के कप्तान न हों लेकिन उन्हें खिलाड़ियों को परखना बखूबी जानते हैं। वह एक कुशल कप्तान रहे हैं और अपनी टीम के सदस्यों की क्षमताओं को अच्छी तरह समझते आए। उनके पास युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने की अद्भुत क्षमता है। धोनी ने कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने में मदद की है। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब एक बार फिर धोनी ने आईपीएल में एक खिलाड़ी की किस्मत चमका दी है। फ्लॉप खिलाड़ी को CSK ने हिट बना दिया है। हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम खलील अहमद है।
धोनी ने खलील को दिया प्रतिभा दिखाने का मौका
खलील अहमद एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो बाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2018 में हांगकांग के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) में और उसी वर्ष वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) में भारत के लिए पदार्पण किया। खलील अहमद ने 2016 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम में भी भाग लिया था। वह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं।उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में भी जगह मिली। इसकी वजह है महेंद्र सिंह धोनी। खलील ने कई मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उनका मानना है कि धोनी की कप्तानी में खेलना उनके लिए एक सौभाग्य की बात थी। खलील अहमद ने कहा है कि उनकी दिली इच्छा थी कि वह धोनी की कप्तानी में खेलें और उनका यह सपना एशिया कप के दौरान पूरा हुआ। धोनी ने जब कप्तानी छोड़ी थी, तब खलील को उनकी कप्तानी में नहीं खेल पाने का मलाल था, लेकिन एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जब धोनी ने कप्तानी की, तो खलील का सपना पूरा हो गया। खलील ने इस बात पर जोर दिया कि धोनी ने उन्हें पहले ओवर में गेंदबाजी करने का मौका दिया, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव था। खलील अहमद ने धोनी को अपना गुरु मानते हैं।
आईपीएल में खलील का शानदार प्रदर्शन
खलील अहमद ने आईपीएल में पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी गति और बाएं हाथ की धारदार गेंदबाजी ने उन्हें खूब सफलता दिलाई है। कल CSK और MI के बीच खेले गए मुकाबले में खलील ने शानदार गेंदबाजी की। खलील अहमद ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को शून्य पर आउट करके चेन्नई को शुरुआती सफलता दिलाई। कल के मुकाबले में खलील अहमद ने कल के मैच में 3 विकेट लिए। बता दें CSK ने खलील अहमद को 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा है।
खलील अहमद का आईपीएल करियर
खलील अहमद ने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलना शुरू किया। 2022 से 2024 तक वह दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल रहे। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल में उन्होंने 58 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने अपने पहले ही मैच में रोहित शर्मा को डक पर आउट कर के अपनी प्रतिभा दिखाई थी।
ये भी पढ़ें: स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज हुआ कंगाल, बैट खरीदकर नहीं दिए दुकानदार को पैसे, नहीं चूका पाया इतना सा बिल