Posted inक्रिकेट (Cricket)

इस खिलाड़ी के कंधे पर हाथ रख कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाया था हौसला, बोले – ‘तू 8 मैच में भी जीरो पर होगा OUT, तो 9वां मैच भी खेलेगा…’

इस खिलाड़ी के कंधे पर हाथ रख कप्तान Suryakumar Yadav ने बढ़ाया था हौसला, बोले – ‘तू 8 मैच में भी जीरो पर होगा OUT, तो 9वां मैच भी खेलेगा...’

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत ने कब्जा जमाया और तीसरी बार चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की। हालांकि, इस बार का सफर उतना आसान नहीं था, क्योंकि कुछ स्टार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से छाप नहीं छोड़ पाए इसके बावजूद टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया और अन्य टीमों को कामयाब नहीं होने दिया।

इस बार भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता है, जिन्हें रोहित शर्मा के टी20आई से संन्यास के बाद, पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। खिताबी जीत के बाद, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कई बड़े खुलासे किए। अब उन्होंने खुलासा किया है कि किस तरह फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की हौसलाअफजाई की थी।

फाइनल से पहले अभिषेक और वरुण का सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने खास अंदाज में बढ़ाया था हौसला

इस खिलाड़ी के कंधे पर हाथ रख कप्तान Suryakumar Yadav ने बढ़ाया था हौसला, बोले – ‘तू 8 मैच में भी जीरो पर होगा OUT, तो 9वां मैच भी खेलेगा...’

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी कि भारत को अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर देना चाहिए। ओपनिंग में अभिषेक लगातार फ्लॉप हो रहे थे और उनके बल्ले से एकमात्र अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। वहीं, ग्रुप स्टेज में अभिषेक तीन बार जीरो पर आउट हुए थे। अभिषेक के खराब फॉर्म के कारण संजू सैमसन के साथ ईशान किशन को ओपन कराने और प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह को लाने की बात कही जा रही थी।

दूसरी तरफ, वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और विकेट भी झटके थे लेकिन सुपर-8 राउंड और उसके बाद के मैचों में उनकी काफी धुनाई हुई। वरुण का आत्मविश्वास भी काफी कम हो गया था। इसी वजह से सुझाव दिए जा रहे थे कि फाइनल में उनकी जगह कुलदीप यादव को खिलाया जाना चाहिए।

हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने फाइनल में कुछ भी बदलाव नहीं किया और अपने इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जताया, जिसका फायदा भी मिला। अब सूर्यकुमार ने बताया कि उन्होंने किस तरह से इन दोनों खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और क्या कहा।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अभिषेक और वरुण से क्या कहा था?

टीम इंडिया के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा,

“अपने खिलाड़ियों से बात करना जरूरी है। मैंने अभिषेक और वरुण से कहा कि मैं ही सबसे बेहतर व्यक्ति हूं जो आपसे बात कर सकता है, क्योंकि मैंने भी कठिन समय देखा है। मैंने 2025 में अर्धशतक नहीं बनाया, लेकिन मुझे पता था कि एक बार जब मैं रन बनाना शुरू करूंगा, तो स्थिति बदल जाएगी। मैंने अभिषेक से कहा कि अगर तुम आठ बार भी शून्य पर आउट हो जाओगे, तब भी तुम फाइनल में खेलोगे।”

सूर्यकुमार ने आगे कहा,

“अगर वरुण ने सभी मैचों में 70 रन भी दिए होते, तब भी मैं उसे टीम में रखता। देखिए, संजू सैमसन, वरुण और अभिषेक जैसे खिलाड़ी मैच विनर हैं। जब मैं फॉर्म में नहीं था, तब उन्होंने मेरी कमी पूरी की, और मेरा फर्ज था कि मैं उनका साथ दूं।”

फाइनल में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने भरोसे को किया सही साबित

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने अपने कप्तान द्वारा दिखाए भरोसे को सही साबित किया और फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेला और 21 गेंदों में 52 रन बनाए। वहीं, वरुण ने गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टिम साइफर्ट का विकेट निकाला था।

इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को निराश नहीं किया और टीम इंडिया के खिताब जीतने में मदद की। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से मात दी और अपना खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

FAQs

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अभिषेक शर्मा ने कितने रनों की पारी खेली?
52

यह भी पढ़ें: इस हरकत से विवादों में आए Hardik Pandya, तिरंगे का अपमान करते हुए VIDEO हुआ तेजी से वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!