चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप आये सामने, पाकिस्तान ने टीम इंडिया का नाम हटाया, इस देश को दी जगह 1

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025): अभी हाल ही में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाई। टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

क्योंकि, चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है। जिसके चलते टीम इंडिया (Team India) चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं जा सकती है। हालांकि, अभी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर जमकर बवाल चल रहा है। इस बीचचैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया हो सकती है बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप आये सामने, पाकिस्तान ने टीम इंडिया का नाम हटाया, इस देश को दी जगह 2

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान को दी है। जिसके चलते अब टीम इंडिया के खेलने पर संदेह जताया जा रहा है।

क्योंकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। जिसके चलते अब भारतीय टीम को ही बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा इस लिए है क्योंकि, अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस लेती है तो टीम इंडिया की जगह श्रीलंका को शामिल किया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

कुछ ऐसा हो सकता है ग्रुप

बता दें कि, अभी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कार्यक्रम का ऐलान आईसीसी ने नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इंडिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को ग्रुप ए में रखा जा सकता है।

लेकिन अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा नहीं लेती है तो ग्रुप में भारत की जगह श्रीलंका को शामिल किया जा सकता है। जिसके चलते ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका टीम हो सकती है।

पाकिस्तान हर हाल में चाहता है मेजबानी

आपको बता दें कि, पाकिस्तान में आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट 1996 में खेला गया था। जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अब 27 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट आयोजन करने को मिला है। जिसके चलते पाकिस्तान हर हाल में चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही कराना चाहता है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने न जाने से पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है और चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर कराया जा सकता है। जिससे टीम इंडिया भी इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आए।

Also Read: भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए अब हुआ असली टीम का ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका