Hardik Pandya Flag Complaint: अहमदाबाद में 8 मार्च को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया था। खिताबी मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा था और उसने न्यूजीलैंड को एकतरफा 96 रनों से मात दी थी। इस तरह टूर्नामेंट को तीन बार जीतने और ट्रॉफी को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के मामले में भारत पहली टीम बना।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में जीत के बाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनने का जश्न सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अंदाज में मनाया। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने खुलेआम अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर जश्न मनाया। हालांकि, इस जश्न के दौरान हार्दिक ने कुछ ऐसा किया, जिसके कारण उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है।
भारत की खिताबी जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

टीम इंडिया के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ सभी से मिलते नजर आए और फिर उनके साथ अकेले भी समय बिताते दिखे। इस दौरान हार्दिक ने तिरंगा अपनी पीठ पर बाँध रखा था। हालांकि, अब इसी चीज को लेकर ऑलराउंडर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के एक वकील ने बेंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की जीत के बाद मैदान पर हुए जश्न के दौरान हार्दिक ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया।
पुणे के वकील वाजेद खान बिडकर ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि इस खिलाड़ी ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हुए जश्न के दौरान तिरंगे का अपमान किया।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के खिलाफ लगाया तिरंगे के अपमान को लेकर पुलिस में की गई शिकायत
शिकायत के अनुसार, मैच के बाद के जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए। एक क्लिप में, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भारतीय ध्वज को अपने कंधे पर लपेटे हुए मैदान पर दौड़ते और नाचते हुए जश्न मनाते देखा जा सकता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि समारोह के दौरान एक समय हार्दिक को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए देखा गया, उस दौरान राष्ट्रीय ध्वज उनके कंधे पर लिपटा हुआ था।
एएनआई के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो में, वाजिद खान ने कहा:
“आपने यहां टी20 वर्ल्ड कप देखा होगा। हार्दिक पांड्या अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे। उनके पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। लेकिन हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राष्ट्रीय ध्वज बांधकर लेटे हुए थे। मेरा मानना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। “
वाजिद ने आगे कहा,
“मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि घटना वहां हुई थी, यहां नहीं। इसलिए मैंने उनसे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतीक है, और हम शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली है और मुझे उसकी एक प्रति दे दी है। देखते हैं आगे क्या होता है। मैंने शिकायत दर्ज करा दी है।”
इस मामले में अभी तक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, अब सभी को पुलिस से मिलने वाले अपडेट का इंतजार है। तभी स्पष्ट हो पाएगा कि हार्दिक तिरंगे को अपमान को लेकर किसी मुश्किल में फंसेंगे या फिर मामला आसानी से निपट जाएगा।
FAQs
हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले वकील का क्या नाम है?
हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुलिस में शिकायत किस मामले को लेकर दर्ज की गई है?
यह भी पढ़ें: ‘उसने बाउंसर मुझसे सीखी…’ पाकिस्तान में जन्मे खिलाड़ी का बड़ा दावा, अपने बयान से मचाई हलचल