चरित असलंका (Charith Asalanka) एक श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं जो सीमित ओवरों के क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। चरित असलंका (Charith Asalanka) ने 2021 में श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली। ऐसे में आज बात उनकी उस पारी की करेंगे जो उन्होंने (Charith Asalanka) नेशनल सुपर लीग के सीमीत ओवर मैच में खेला था।
Charith Asalanka की धमाकेदार पारी
बात साल 2024 की है जब श्रीलंका की घरेलू वनडे टूर्नामेंट में जाफना और कोलंबो के बीच मैच खेला जा रहा था। कोलंबो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 413 रनों का स्कोर बनाया था। कोलंबो की तरफ से चरित असलंका (Charith Asalanka) ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 206 रन बनाए थे। उन्होंने (Charith Asalanka) अपनी इस धमाकेदार पारी में 12 चौके और 16 छक्के जड़े थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.07 का रहा था। चरित असलंका (Charith Asalanka) की इस धमाकेदार पारी की बदौलत कोलंबो ने ये मुकाबला 92 रनों से जीता था।
चरित असलंका का क्रिकेट करियर
चरित असलंका (Charith Asalanka) 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में श्रीलंका टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2018 में श्रीलंका की घरेलू प्रतियोगिता में पदार्पण किया। उन्होंने (Charith Asalanka) 2021 में श्रीलंका के लिए अपना वनडे और टी20ई डेब्यू किया। उन्होंने (Charith Asalanka) 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया। उन्होंने (Charith Asalanka) 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टी20ई अर्धशतक बनाया।
चरित असलंका के रिकॉर्ड
चरित असलंका(Charith Asalanka) ने अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 41.74 की औसत से 2,296 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और 14 अर्धशतक हैं। उन्होंने 58 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने (Charith Asalanka) 24.45 की औसत से 1247 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 80 रन है। उन्होंने 3 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 14.67 की औसत से 88 रन बनाए हैं। चरित असलंका बेहतरीन गेंदबाजी भी करते हैं। वनडे में उन्होंने 16 विकेट लिए हैं। टी20 में उन्होंने 6 विकेट लिए हैं।
Also Read: 6,6,6,4,4,4,4,4…. रणजी का कोहली जैसा बैटर निकला ये बल्लेबाज, 443 रन की पारी खेल हिलाया पूरा भारत