Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्रिस गेल vs डेविड वॉर्नर: कौन रहा IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ विदेशी ओपनर, जानें दोनों में से किसके आंकड़े बेहतर

क्रिस गेल vs डेविड वॉर्नर: कौन रहा IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ विदेशी ओपनर, जानें दोनों में से किसके आंकड़े बेहतर

Chris Gayle vs David Warner best foreign opener in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से इसका रोमांच बढ़ता ही गया है। हर सीजन के बाद, आईपीएल की लोकप्रियता बढ़ती रही और अब तक इसके 18 सीजन हो चुके हैं। अब 28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन में भी कई टॉप विदेशी खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरेंगे।

हालांकि, IPL के ओवरऑल इतिहास को उठाकर देखें तो बेस्ट विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों का नाम आता है। इन दोनों ने कई सीजन तक अपनी चमक बिखेरी, लेकिन अब आईपीएल में नहीं नज़र आते हैं। अक्सर बहस होती है कि इन दोनों में आईपीएल का बेस्ट ओपनर कौन है, तो चलिए पहले इनके आंकड़े जानते हैं और फिर तुलना कर जवाब देते हैं।

IPL में ओपनर के रूप में क्रिस गेल का प्रदर्शन

क्रिस गेल vs डेविड वॉर्नर: कौन रहा IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ विदेशी ओपनर, जानें दोनों में से किसके आंकड़े बेहतर

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को शुरुआत से ही टी20 का बॉस माना जाता रहा है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से IPL में भी खूब नाम कमाया। इस टी20 लीग में गेल ने 2009 में डेब्यू किया था और आखिरी बार 2021 में नजर आए। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के रूप में तीनों टीमों का प्रतिनिधित्व किया। गेल ने सबसे ज्यादा सफलता आरसीबी के लिए खेलते हुए हासिल की और कई जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए।

अगर इंडियन प्रीमियर लीग में क्रिस गेल के बतौर ओपनर रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 122 पारियों में पारी की शुरुआत की और इस दौरान 4480 रन बनाए। गेल की बल्लेबाजी का औसत 41.87 और स्ट्राइक रेट 151.40 रहा। IPL में ओपनिंग करते हुए गेल ने 6 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए।

IPL में ओपनर के रूप में डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का आईपीएल में अलग ही जलवा रहा और उन्हें लीग का सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी अपनी चमक बिखेरी। 2009 में वॉर्नर ने दिल्ली की टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर हैदराबाद की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए। वॉर्नर ने अपना आखिरी सीजन 2024 में खेला। आईपीएल में बाएं हाथ के ओपनर ने अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी की लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता ओपनर के रूप में ही मिली।

डेविड वॉर्नर ने IPL में ओपनर के रूप में 163 पारियां खेली और 39.93 की औसत से 5910 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 140.81 का रहा। वॉर्नर के बल्ले से 4 शतक और 56 अर्धशतक भी आए।

IPL के बेस्ट विदेशी ओपनर के रूप में वॉर्नर पर गेल का पलड़ा भारी

श्रेणी क्रिस गेल डेविड वॉर्नर
पारियां 122 163
रन 4480 5910
औसत 41.87 39.93
स्ट्राइक रेट 151.4 140.81
शतक 6 4
अर्धशतक 28 56

IPL में ओपनर के रूप में क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के आंकड़ों की तुलना करें तो रनों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आगे है लेकिन पारियां भी अधिक हैं। वॉर्नर ने 41 पारियां ज्यादा खेली हैं और इसी वजह से उनके 1430 रन अधिक हैं। हालांकि, T20 में औसत और स्ट्राइक रेट ज्यादा मायने रखते हैं और इन दोनों ही मामलों में गेल आगे हैं। इसी वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिस गेल IPL के बेस्ट विदेशी ओपनर हैं।

FAQs

क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर में IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ विदेशी ओपनर कौन है?

क्रिस गेल

यह भी पढ़ें: ‘वहीं होगा भारत का अगला टी20 कप्तान…’ आकाश चोपड़ा ने खोल डाला राज, बताया कौन बन रहा टीम इंडिया का कैप्टन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!