Gautam Gambhir : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण के पहले मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर भारतीय टीम के नेट रन रेट पर गहरा असर पड़ा है और टीम का नेट रन रेट गिरकर -3.800 हो गया है।
अब सुपर 8 में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए रातों-रात एक खतरनाक बल्लेबाज़ को टीम में शामिल कर लिया है।
जिम्बाब्वे मैच से पहले हेड कोच Gautam Gambhir ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

जिस खिलाड़ी को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी टीम में शामिल किया हैं वह खिलाड़ी रिंकू सिंह हैं। बुधवार, 25 फरवरी को चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के बैटिंग कोच ने कन्फर्म किया कि रिंकू सिंह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से जुड़ेंगे। गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले सुपर 8 मैच से पहले उनके शाम तक टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।
रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति के कारण कुछ समय के लिए टीम कैंप से बाहर चले गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता खानचंद सिंह की तबीयत गंभीर थी और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद रिंकू की टीम में वापसी हो रही है, जो ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
रिंकू की वापसी पर बैटिंग कोच का बड़ा बयान
बैटिंग कोच कोटक ने साफ किया कि रिंकू सिंह अपने पिता की खराब तबीयत के कारण टीम से कुछ समय के लिए बाहर गए थे और उनके उसी शाम टीम से दोबारा जुड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कारणों से रिंकू को जाना पड़ा था, लेकिन अब उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।
टूर्नामेंट में रिंकू ने अब तक भारत के लिए सभी पांच मैच खेले हैं, हालांकि वह सिर्फ 24 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में अहम मुकाबलों से पहले उनकी फॉर्म में वापसी टीम के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है। हालांकि, जिम्बाब्वे मैच से पहले चेन्नई में हुए चार घंटे के अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने बल्लेबाज़ी नहीं की, जिससे उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
हार के बावजूद नहीं बदलेगा टीम इंडिया का अंदाज़
दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भी कोटक ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम अपनी आक्रामक और सकारात्मक क्रिकेट शैली पर कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में जोखिम लेना खेल का हिस्सा है और कभी-कभी गलत शॉट चयन या ज्यादा रिस्क लेने से विकेट गिर सकते हैं, लेकिन टीम अपने उसी ब्रांड के क्रिकेट को जारी रखेगी जिसने उसे सफलता दिलाई है।
अब भारत के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदों को ज़िंदा रखने के लिए ग्रुप चरण के बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है।
ये भी पढ़े : ये 4 टीमों का क्वालिफिकेशन दिख रहा पक्का, इन्ही के बीच होगा अब सेमीफाइनल, समझें दोनों पॉइंट्स टेबल का गणित