Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्रिकेट मैदान बना स्मोकिंग जोन! PSL में नियमों की उड़ी धज्जियां, LIVE मैच के दौरान सिगरेट पीते हुए VIDEO वायरल

क्रिकेट मैदान बना स्मोकिंग जोन! PSL में नियमों की उड़ी धज्जियां, LIVE मैच के दौरान सिगरेट पीते हुए VIDEO वायरल

Smoking during PSL 2026 Live Match: 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन शुरू हुआ था और तब से लगातार विवादों के कारण टूर्नामेंट चर्चा का केंद्र बना है। जहां लीग से कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के कारण अपना नाम वापस ले लिया। वहीं, शुरुआत में जर्सी की क्वालिटी खराब होने के कारण गेंद का रंग गुलाबी हो जाने के कारण लीग को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। वहीं, इसके बाद बॉल टैंपरिंग का विवाद हुआ, जिसमें दोषी पाए गए फखर जमान पर दो मैचों का बैन लगाया गया।

अब PSL 2026 में एक और कंट्रोवर्सी हो गई है। लाइव मैच के दौरान एक सीनियर जर्नलिस्ट का सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे लीग में सुरक्षा नियमों पर सवाल खड़ा हो गया है।

PSL 2026 में मैच के दौरान सिगरेट पीते हुए सीनियर्स जर्नलिस्ट कैमरे में हुए कैद

क्रिकेट मैदान बना स्मोकिंग जोन! PSL में नियमों की उड़ी धज्जियां, LIVE मैच के दौरान सिगरेट पीते हुए VIDEO वायरल

पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन का आयोजन सिर्फ दो वेन्यू पर हो रहा है और फैंस की एंट्री भी बंद की गई है। हालांकि, कुछ बड़े अधिकारी और जर्नलिस्ट मुकाबले देखने के लिए स्टेडियम में लगातार आ रहे हैं। इस बीच खेल पत्रकार एजाज बखरी का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें लाइव मैच के दौरान स्टैंड्स में सिगरेट पीने का मजा लेते हुए देखा जा सकता है।

जैसे ही एजाज को अहसास हुआ कि वो कैमरे में कैद हो रहे हैं, उन्होंने सिगरेट को नीचे करने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि उससे पहले ही सब कुछ कैमरे में कैद हो चुका था।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों के रिएक्शन आने लगे। यूजर्स ने मोहसिन नकवी पर निशाना साधा, जिनका संबंध देश में क्रिकेट प्रशासन से है। आलोचकों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां आम प्रशंसकों को प्रवेश से रोका जा रहा था, वहीं कुछ खास लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था। इस वायरल वीडियो ने क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता और विशेषाधिकार को लेकर एक व्यापक बहस छेड़ दी है। कई प्रशंसकों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं खेल भावना को कमजोर करती हैं, खासकर ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में जब समर्थकों को पहले से ही स्टेडियमों से दूर रखा जा रहा है।

PSL 2026 के लाइव मैच में सिगरेट पीने की घटना पर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

(लाइव प्रसारण के दौरान धूम्रपान करना? ये तो कवरेज नहीं, पाकिस्तान सुपर लीग के मानकों के हिसाब से एक नया ही निम्न स्तर है। इस समय, एजाज बखरी क्रिकेट की रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं—वे वैश्विक मंच पर क्रिकेट को शर्मिंदा कर रहे हैं।)

  (क्या कोई मानक बचा है? ये लोग तो खुद ही मजाक का पात्र बन गए हैं। कभी गेंद का रंग बदला जाता है, कभी स्टेडियम में लोगों को जाने की इजाजत नहीं होती, कभी गेंद से छेड़छाड़ की जाती है, कभी बोलने पर जुर्माना लगाया जाता है।)

FAQs

PSL 2026 की शुरुआत कब से हुई?
26 मार्च

यह भी पढ़ें:CSK vs PBKS Prediction: पावरप्ले से डेथ ओवर्स तक कैसा रहेगा मैच? जानें कौन मारेगा बाजी 

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!