IPL 2025

IPL 2025 को शुरू होने में अब महज़ कुछ ही दिन रह गए हैं। विश्व की मशहूर लीगो में शुमार इंडियन प्रिमियर लीग का आग़ाज़ 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बार के आईपीएल मुकाबले में आपको काफी कुछ बदल हुआ नजर आने वाला है। इस बार आईपीएल में मेगा ऑक्शन हुआ है, जिसके बाद केई टीमों की सूरत बदल गई है।

कई बड़े खिलाड़ी आपको नए टीम के जर्सी में नजर आने वाले हैं। वहीं इस आईपीएल दिल्ली की टीम में भी काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। दरअसल ये बड़ा बदलाओ है दिल्ली के कप्तान का। आज ही दिल्ली कपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं की आखिर किसे दी गई है दिल्ली की कमान।

अक्षर बनें दिल्ली के कप्तान

IPL 2025

IPL 2025 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया था महज दिल्ली की टीम को छोड़ कर, वहीं अब दिल्ली ने भी अपने नए कप्तान का ऐलान आखिरकार कर ही दिया है। अब तक दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत करते आए थे लेकिन इस बार के हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हे नहीं खरीदा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल था की दिल्ली का कप्तान आखिर कौन होगा? वहीं इस बात का खुलासा करते हुए आज दिल्ली कपिटल्स ने एक विडिओ साझा किया। विडिओ साझा करते हुए दिल्ली ने बताया की IPL 2025 में उनके टीम के कप्तान धांसू ऑलराउंडर अक्सर पटेल होने वाले हैं। बता दें अक्सर पहले से ही दिल्ली की टीम के उपकप्तान थे। अब टीम ने उन पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

KL Rahul के नाम की भी थी चर्चा

वहीं जब दिल्ली के कप्तान के नाम की रेस चल रही थी तो इस रेस में सबसे आगे लखनऊ से दिल्ली में शामिल हुए केएल राहुल के नाम की खूब चर्चा थी। ऐसा माना जा रहा था की राहुल ही IPL 2025 में दिल्ली कपिटल्स के नए कप्तान होंगे। लेकिन दिल्ली की टीम ने अक्सर के नाम का ऐलान कर सभी को चौक कर रख दिया। बता दें अक्सर पटेल एक लंबे समय से टीम में हैं वहीं इस बार केएल राहुल को दिल्ली कपिटल्स की टीम ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। दिल्ली के कप्तान के नाम के बाद अब IPL 2025 के लिए सभी टीमों के कप्तान का नाम सामने या गया है।

ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,4,4,4 …. केएल राहुल ने IPL में उड़ाया गर्दा, RCB गेंदबाजों का मजाक बनाते हुए ठोक डाले 132 रन