Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

10 ऐसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, जो साल 2024 में ले सकते है संन्यास, फिर कभी नहीं खेलेंगे क्रिकेट

10 such legendary Indian players, who will retire in the year 2024, will never play cricket again

Indian Players: 2024 भारतीय क्रिकेट के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) का 2024 क्रिकेट के लिहाज से आखिरी साल साबित होगा। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर दिखाई दे सकते हैं। इस साल भारतीय टीम को टी20 विश्वकप खेलना है। रोहित की अगुवाई वाली टीम में कई सारे युवा खिलाड़ी को मौका देने की संभावना है।

ऐसे में जो खिलाड़ी टी20 की टीम में शामिल नहीं होंगे वह संन्यास ले सकते हैं, क्योंकि अगले साल 2025 में वनडे चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है इसको लेकर टीम इंडिया को नए सिरे से तैयार किया जाना है। टीम में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कई सारे  सीनियर खिलाड़ी के लिए 2024 अंतिम साल हो सकता है।

रोहित शर्मा का होगा आखिरी साल

10 ऐसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, जो साल 2024 में ले सकते है संन्यास, फिर कभी नहीं खेलेंगे क्रिकेट 1

ICC ट्रॉफी जीतने की आस लगाकर BCCI ने रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, लेकिन रोहित शर्मा अभीतक ऐसा कर पाने में नाकाम साबित हुए हैं। बढ़ती उम्र और खराब फिटनेस के चलते रोहित शर्मा 2024 में सन्यास ले सकते हैं। रोहित टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी  होना है ऐसे में  विश्व कप के बाद रोहित की जगह पर टीम इंडिया का नया कप्तान किसी  दूसरे खिलाड़ी को बनाया जा सकता है।

रोहित ने भारत के लिए  470 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 18660 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से 47 शतक और 100 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा तीन दोहरा शतक लगाने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित के नाम व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 264 भी है। इसके अलावा रोहित शर्मा एवदिवसीय में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे भारतीय हैं। पहले नंबर पर विराट दूसरे पर सचिन और तीसरे पर रोहित हैं।

पुजारा-रहाणे से BCCI का मोह भंग

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को  इंग्लैंड के  खिलाफ बाकी बचे तीन मैचों के लिए नहीं चुना गया। टीम में राहुल कोहली व अय्यर के नहीं होने के बाद भी इनफॉर्म पुजारा को टीम नहीं चुना गया। वहीं WTC  में शानदार प्रदर्शऩ करने के बावजूद टीम से बाहर किए जाने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में निराशा जनक रहा है। 90 की औसत से रन बनाने वाले  पुजारा को टीम में शामिल नहीं किया गय़ा फिर रहाणे का तो कोई चांस ही नहीं है।

अब BCCI युवा  खिलाड़ियों के साथ भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाना चाह रहा है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का यह साल क्रिकेट के लिहाज से आखिरी साल हो सकता है। पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं। उऩ्होंने 176 पारियों में भारत के लिए 7195 रन बनाए हैं। वहीं रहाणे ने भारत के लिए 85 मैचों की 144 पारियों में 5077 रन बनाए हैं।

युवा के चलते धवन लेंगे सन्यास

शिखर धवन ( Shikhar Dhwan) लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं  बढ़ती उम्र और युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते धवन ( Dhawan) की भारतीय टीम (Team India) में वापसी मुश्किल लग रही है। धवन 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2018, जबकि आखिरी टी20 मैच 2021 में खेला था. वहीं, आखिरी वनडे मैच 2022 में खेला था।

कार्तिक और मिश्रा भी ले सकते हैं सन्यास

विश्वकप ( World Cup) 2022 के बाद से कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया। अब फिर से भारतीय टीम (Team India) में कार्तिक की वापसी मुश्किल लग रही है। 38 साल के कार्तिक का जन्म 1985 में हुआ था। 2024 कार्तिक के लिए आखिरी साल हो सकता है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) 41 के हो चुके हैं, लेकिन इन्होंने ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है। नीली जर्सी में आखिरी बार मिश्रा 2017 में दिखे थे उसके बाद से ही मिश्रा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। 2024 इनका भी क्रिकेट के लिहाज से आखिरी साल हो सकता है।

मनीष पाण्डेय का सफर थम सकता है।

अपने डेब्यू मैच में ही ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर शतक ठोकने वाले मनीष पाण्डेय (Manish Pandey) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उनका प्रदर्शऩ आईपीएल में भी आशा के अनुरूप नहीं रहा है।  कर्नाटक का यह खिलाड़ी आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। लगातार मौके नहीं मिलना औऱ मिले मौके को अच्छे से भूना पाने में असमर्थ हुए  ंमनीष लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब मनीष की टीम इंडिया  में वापसी  की संभावनाए कम है। इस साल मनीष भी सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। उऩ्होंने भारत के लिए 29 वनडे मैच में 556 रन और 39 टी 20 में 709 रन बनाए हैं।

थम जाएगी उमेश यादव की रफ्तार

रणजी के कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करके वापसी की आस लगाए उमेश यादव को उस वक्त झटका लगा जब उन्हें  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चयन नहीं किया गया।  चयन ना होने पर उमेस यादव ने नाराजगी जाहीर करते हुए सोशन मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया था।  BCCI  ने युवा खिलाड़ियों के साथ आगे बढने का निर्णय लिया जिससे अब इऩकी वापसी राह आसान नहीं लग रही है। यादव नेभारत के लिए 141  इंटरनेशनल मैच में 288 विकेट अपने नाम किया है।

भुवनेश्वर का स्विंग नहीं दिखेगा

स्विंग के किंग भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भी 2024 में सन्यास ले सकते हैं। विश्वकप टी 20 2022 के बाद से भुवनेश्वर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।  भुवनेश्वर की वापसी भी अब  ंमुश्किल लग  रही लिहाजा आईपीएल या अन्य कामों पर फोकस करने के लिए भुवनेश्वर सन्यास ले सकते हैं। भुवनेश्वर ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 229 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 294 विकेट अपने नाम किया।

इशांत शर्मा भी हो सकते हैं क्रिकेट से दूर

भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले इशांत शर्मा भी 2024 में क्रिकेट को अलविदा कह सकत हैं।  इशांत की  फिटनेस टेस्ट मैचों के लायक नहीं है और इशांत शर्मा एक ही फॉर्मेट में खेलते हैं। ऐसे में टी20 और वनडे की टीम में इशांत की वापसी होने के चांस नहीं के बराबर है। इशांत ने  भारत के लिए 199 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमेंं उन्होंने 434 विकेट हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ेंः3 टैलेंटड खिलाड़ी जिन्हें अपनी जिद्द और अड़ियल स्वभाव से राहुल द्रविड़ ने किया बर्बाद, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!