IPL 2025: IPL 2025 अब अपने उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां से कब कौन सी टीम पलटवार कर प्लेऑफ के लिए अपना रास्ता साफ कर ले कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर टीम यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन इस दमदार मुकाबलों के बीच कई खिलाड़ियों पर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं। IPL 2025 में 100 करोड़ का स्कैम हो रहा है जिसमें ऋषभ पंत, रविंद्र
जडेजा और मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगे हैं।
IPL 2025 में हुआ 100 करोड़ का स्कैम

IPL 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर है जहां से अब टीमें प्लेऑफ की जंग लड़ रही है। लेकिन इस सीजन खिलाड़ियों ने लगभग 100 करोड़ का स्कैम किया है। जो खिलाड़ी लीग में महंगे बिके हैं उन्होंने अपने मालिकों को धोखा देते हुए बेहद खराब प्रदर्शन किया और लिस्ट में सबसे पहला नाम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का आता है।
वह इस सीजन के सबसे बड़े फ्रॉड खिलाड़ी निकले हैं जोकि ऑक्शन में तो 27 करोड़ के बिके हैं लेकिन उन्होंने मैदान पर उसका कुछ प्रतिशत भी प्रदर्शन नहीं किया है। पंत ने 11 मैच में महज 12.80 की औसत से 128 रन ही बनाए हैं। आज के मैच में भी वह केवल 18 रन बनाकर आउट हो गए।
KKR-RCB-SRH को भी लगा चूना
पंत के अलावा इस लीग में कई और खिलाड़ी भी खिलाड़ी हैं जिनके मोल बहुत लगे लेकिन वह मैदान पर कोड़ी के भाव भी नहीं चले। उनमें कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर भी आते हैं। उन पर फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड़ रुपए लुटाए थे लेकिन उनके रन कुछ और ही कह रहे हैं। उन्होंने भी 11 मैच में केवल 142 रन ही बनाए हैं।
वहीं केकेआर के ही फिनिशर रिंकू सिंह भी इस लीग अपनी छाप छोड़ने में असफल हो रहे हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 13 करोड़ में खरीदा था लेकिन उसके बावजूद वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उन्होंने अभी तक 11 मैच में 188 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मोहम्मद शमी भी इस सूची में शुमार हैं। उन्हें SRH ने 10 करोड़ में खरीदा था लेकिन वह अभी तक 6 विकेट लेने में ही सफल हो पाए हैं।
वहीं आरसीबी के लियाम लिविंगस्टोन फ्रॉड खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं। आरसीबी जिस तरह का रोर मचा रही है उसमें लियाम आरसीबी की जीत में कोई योगदान नहीं दे पा रहे हैं। उन्हें 8.75 करोड़ रूपये में खरीदा गया था लेकिन उन्होंने लीग में अभी तक केवल 87 रन और 2 विकेट लिए हैं।
इन खिलाड़ियों ने भी किया फ्रॉड
बता दें यह केवल लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ ही नही बल्कि 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्से के साथ भी हो रहा है। टीम के स्टार खिलाफ रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी इस लिस्ट में शुमार हैं दोनो खिलाड़ी फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं। उन पर फ्रेंचाइजी ने क्रमशः 18 करोड़ और 9.75 करोड़ में टीम में शामिल किया गया था।
फ्रेंचाइजी को लगा कि दोनो प्लेयर टीम के लिए तुरप का इक्का साबित होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनो फ्लॉप हो रहे हैं। जडेजा ने जहां 11 मैच में 7 विकेट और 260 रन बनाए हैं तो वहींं अश्विन ने 7 मैच में 5 विकेट और 2 पारी में 12 रन बनाए हैं। अगर इन सभी खिलाड़ियों की सैलेरी को जोड़ा जाए तो वह लगभग 100 करोड़ की रकम से पार होगी।
यह भी पढ़ें: संजू-संदीप के बाद राजस्थान का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, नहीं खेलेगा अब बचे मैच