IND vs NZ
IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के दरमियान खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो चुका है और यह मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बुरे मैचों में से एक है। IND vs NZ मैच के दौरान भारतीय टीम बल्लेबाजी के दौरान महज 46 रनों पर सिमट गई और इसी वजह से भारतीय टीम को अब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम के ऊपर न्यूजीलैंड ने 134 रनों की बढ़त बनाते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। इस मैच के पहले दिन के दौरान कई रिकॉर्ड बने हैं और IND vs NZ मैच के दौरान ये अधिकतर रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए बदनामी वाले हैं।

IND vs NZ सीरीज के पहले मैच के दौरान बने ये रिकॉर्ड

Team India
Team India

1. भारतीय टीम ने दर्ज किया अपना तीसरा सबसे कम स्कोर 

Advertisment
Advertisment

36 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2020
42 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1974
46 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*
58 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन, 1947
58 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1952

2. टेस्ट मैचों में भारत में सबसे कम स्कोर
46 – IND vs NZ, बेंगलुरु, 2024*
62 – NZ v IND, मुंबई, 2021
75 – IND v WI, दिल्ली, 1987
76 – IND v SA, अहमदाबाद, 2008
79 – SA v IND, नागपुर, 2015

3. भारतीय टीम के टॉप 7 में से 4 बल्लेबाज हुए डक का शिकार 

बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1952 (तीसरी पारी)

Advertisment
Advertisment

बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014 (पहली पारी)

बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024 (पहली पारी)*

4. टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर 10 रन या उससे कम स्कोर पर 3+ विकेट गंवाए
7 रन बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999
2 रन बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2010
10 रन बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*

5. भारत में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
7/64 – टिम साउथी बनाम भारत, बेंगलुरु, 2012
6/27 – डायन नैश बनाम भारत, मोहाली, 1999
6/49 – रिचर्ड हैडली बनाम भारत, वानखेड़े, 1988
5/15 – मैट हेनरी बनाम भारत, बेंगलुरु, 2024*

6. न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट
25 – रिचर्ड हैडली
26 – नील वैगनर
26 – मैट हेनरी*
27 – ब्रूस टेलर

7. भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सबसे ज़्यादा डक 
6 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014 (पहली पारी)
6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2024 (दूसरी पारी)
5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1948 (तीसरी पारी)
5 बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1952 (तीसरी पारी)
5 बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999 (पहली पारी)
5 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024 (पहली पारी)*

8. रोहित शर्मा बनाम टिम साउथी सभी फॉर्मेट में 
पारी: 33
रन: 237
गेंद: 330
डिसमिसल्स: 12
औसत: 19.75
स्ट्राइक रेट: 71.81

9. विराट कोहली का टेस्ट में आखिरी डक 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेडे के मैदान में आया था। 

10. 46 रन एशिया का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है, इससे पहले 1986 में वेस्टइंडीज द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में बनाया गया 53 रन और 2002 में पाकिस्तान द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में बनाया गया 53 रन था।

11. विराट कोहली ने आखिरी बार टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी 2016 में ग्रॉस आइलेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी।

12.मैट हेनरी द्वारा 15 रन देकर 5 विकेट लेना टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज द्वारा लिया गया सबसे किफायती स्पेल है।

इसे भी पढ़ें – 6,6,6,6,6,6….. रणजी में इस भारतीय बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, 181 गेंदों पर खेली 366 रन की पारी, जड़े 34 चौके 26 छक्के

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...