इस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है जहां वो 5 मैचों की टेस्च सीरीज खेल रही है। इस बीच अब अगले महीने की 14 तारीख से शुरू होने वाले ट्राई सीरीज के लिए जिस 14 सदस्यीय दल का चयन किया गया है उसमें CSK के धातक गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां किस गेंदबाज की बात कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं कौन है CSK का वो धाकड़ गेंदबाज।
कौन है ये खिलाड़ी?
हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम नांद्रे बर्गर है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी T20I त्रिकोणीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है। चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी हुई है। वह आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले थे।
नांद्रे बर्गर का क्रिकेट करियर
नांद्रे बर्गर एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं, जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1995 को हुआ था। उन्होंने दिसंबर 2023 में भारत के खिलाफ तीनों प्रारूपों (टी20आई, वनडे और टेस्ट) में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उन्होंने 14 दिसंबर 2023 को भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ ही उन्होंने अपना वनडे डेब्यू 17 दिसंबर 2023 को किया था। वहीं टेस्ट डेब्यू उन्होंने 26 दिसंबर 2023 भारत के खिलाफ किया था।
नांद्रे बर्गर के रिकॉर्ड्स
नांद्रे बर्गर न्यूजीलैंड के पीटर इनग्राम के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने महज 13 दिनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टी20ई, वनडे, टेस्ट) में डेब्यू किया है। उन्होंने 14 दिसंबर से 26 दिसंबर 2023 के बीच यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में भारतीय खिलाड़ी मुकेश कुमार भी शामिल हैं, जिन्होंने 15 दिनों में यह कारनामा किया था। नांद्रे बर्गर अपनी तेज गेंदबाजी और गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद दिसंबर 2023 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।
कब से शुरू है ट्राई सीरीज
जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज (पुरुष) 14 जुलाई, 2025 से शुरू होकर 26 जुलाई, 2025 को फाइनल के साथ समाप्त होगी।