T20I Squad Announced For New Zealand Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का शेड्यूल अगले कुछ महीने काफी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उसकी सबसे बड़ी चुनौती नवंबर-दिसंबर में होने वाली एशेज सीरीज है, जिसके लिए इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया जाना है। ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के लिए एशेज जीत पाना काफी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कंगारू टीम भी अपने घर पर बहुत ही मजबूत मानी जाती है। यहां तक कि टीम इंडिया को भी उसने आसानी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हरा दिया था।
हालांकि, एशेज से पहले इंग्लैंड को न्यूजीलैंड (England tour of New Zealand) का दौरा करना है। इस दौरे पर इंग्लिश टीम को 3 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैच खेलने हैं। सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में होगी। इसके बाद, टी20 सीरीज के शेष दो मैच क्रमशः 20 और 23 अक्टूबर को क्रास्टचर्च और ऑकलैंड में खेले जाने हैं।
अगले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होना है, इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज (New Zealand vs England) इंग्लैंड के लिए काफी अहम भी है। वैसे भी इंग्लैंड का प्रदर्शन सबसे छोटे फॉर्मेट में बड़ी टीमों के खिलाफ पिछले कुछ समय से साधारण ही रहा है। हालांकि, अब इंग्लिश टीम अपने नए कप्तान हैरी ब्रूक की अगुआई में धमाल मचाने को तैयार है। ईसीबी ने ब्रूक की कप्तानी में न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए एक जबरदस्त स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें MI और RCB के भी 2-2 प्लेयर शामिल हैं।
New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज के लिए England ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने एक संतुलित स्क्वाड चुनने का प्रयास किया है, जिसमें कुछ अनुभवी और कुछ नए खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, द हंड्रेड में अच्छा करने वाले जैक क्रॉली को पहली बार टी20 टीम में चुना गया है। क्रॉली टेस्ट में नियमित रूप से इंग्लैंड के लिए खेलते हैं लेकिन सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उनकी जगह पक्की नहीं हो पाई है। ऐसे में आगामी टी20 सीरीज उनके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कई ऑलराउंडर खिलाड़ी चुने हैं, जिसमें जैकब बेथल, रेहान अहमद, सैम करन, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन का नाम मुख्य रूप से शामिल है। कप्तान हैरी ब्रूक के साथ बल्लेबाजी में फिल साल्ट, जोस बटलर और टॉम बैंटन जैसे धुआंधार खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में सोनी बेकर और ल्यूक वुड को स्पेशलिस्ट के रूप में चुना गया है।
MI और RCB के भी खिलाड़ी इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ इंग्लैंड ने जो 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना है, उसमें अगर आईपीएल के आधार पर नजर डाली जाए तो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके 2-2 खिलाड़ियों को चुना गया है। एमआई की तरफ से खेल चुके खिलाड़ी जोस बटलर और ल्यूक वुड हैं। बटलर ने 2016 और 2017 में एमआई का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं ल्यूक को आईपीएल 2024 में इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था।
बात अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों की करें, तो इसमें फिल साल्ट और जैकब बेथल शामिल हैं। ये दोनों ही आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेले थे। साल्ट ने बतौर ओपनर आरसीबी की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। वहीं बेथल को सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला था और आखिरी चरण में वह स्वदेश लौट गए थे।
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, सनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, सैम करन, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
पहला टी20 | 18 अक्टूबर | क्राइस्टचर्च |
दूसरा टी20 | 20 अक्टूबर | क्राइस्टचर्च |
तीसरा टी20 | 23 अक्टूबर | ऑकलैंड |
FAQs
इंग्लैंड का T20I कप्तान कौन है?
इंग्लैंड के T20I स्क्वाड में RCB के कौन से 2 खिलाड़ी शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: New Zealand के खिलाफ 3 ODI के लिए टीम का हुआ ऐलान, Kavya Maran की SRH के 2 खिलाड़ियों को जगह