Posted inक्रिकेट न्यूज़

एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया तैयार, CSK और मुंबई इंडियंस के 4-4 खिलाड़ियों को मौका 

15-member Indian team is ready for Asia Cup 2025, 4 players each from CSK and Mumbai Indians get a chance

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025): का आयोजन इस साल ही होना है। एशिया कप के होस्टिंग राइट्स भारत के पास है लेकिन पाकिस्तान और भारत के जिस तरह के संबंध चल रहे है और हाल ही में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था जिसके चलते अब पाकिस्तान की टीम भारत आने से मना कर सकती है इसलिए एशिया कप का आयोजन श्रीलंका या यूएई में कराया जा सकता है।

लेकिन एशिया कप के आयोजन से ज्यादा जरूरी भारत के लिए अपना खिताब बचाना है। टीम इंडिया ऐसा कप की चैंपियन है और वो इस बार भी अपने टाइटल को डिफेंड करना चाहेगी इसके लिए अभी से ही टीम के संभावित खिलाड़ियों का चयन हो गया है। तो चलिए जानते है कि एशिया कप में किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है।

सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं Asia Cup 2025 में कप्तानी

एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया तैयार, CSK और मुंबई इंडियंस के 4-4 खिलाड़ियों को मौका  1

एशिया कप 2025 के टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर सकते है। इस बार एशिया कप अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टी20 फॉर्मेट में होने वाला है और टी20 में सूर्यकुमार आव कप्तान है लिए वो ही कप्तानी करते हुए दिख सकते है।

आईपीएल की दो सबसे बड़ी और सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की अच्छी फॉर्म और उनके बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टेंपरामेंट को देखते हुए उन्हें टीम में मौका दिया जा सकता है।

मुंबई और चेन्नई के खिलाड़ियों की हो सकती है टीम में भरमार

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह एशिया कप की टीम में खेलते हुए दिख सकते है। जबकि चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज और खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके चलते उन्हें मौका दिया जा सकता है।

एशिया कप के लिए भारत की संभावित टी20 टीम-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, वरुण चक्रवर्ती।

डिस्क्लेमर- ये लेखक की निजी राय हैं कि एशिया कप 2025 में भारत की टीम कुछ ऐसी दिख सकती है. हालाँकि अभी एशिया कप के लिए टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

Also Read: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया फाइनल, IPL 2025 में नहीं बिकने वाले 4 खिलाड़ियों को मौका

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!