Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Champions Trophy 2025 के लिए संभावित टीम इंडिया, BCCI ने बताए 15 नाम

Champions Trophy 2025
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय टीम ने हाल ही में टी-20 विश्व कप 2024 में कब्ज़ा जमाया. मेन इन ब्लू ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से रौंद कर टी-20 विश्व कप 2024 के खिताब को दूसरी बार अपने नाम कर लिया. अब रोहित एंड कंपनी की निगाहें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर टिकी हुई हैं, जिसकी मेज़बानी पाकिस्तान के कंधो पर है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय टीम में उन खिलाड़ियो को अधिक तरजीह दी जाएगी, जो टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा थे. इस खबर को सुनने के बाद भारतीय समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और वो आश्वस्त हो गए कि, टीम इंडिया अब चैंपियंस ट्रॉफी को भी आसानी के साथ अपने नाम कर सकती है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है Champions Trophy 2025 में मौका

Jay Shah

जय शाह ने हाल ही में अपने बयान में बताया कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय टीम में ज्यादातर विश्व कप 2024 में मौका दिए गए खिलाड़ियों को शामिल किया जएगा. ऐसे में कप्तानी रोहित शर्मा के कंधो पर होगी. सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में रोहित और य़शस्वी जायासवाल शामिल होंगे. जबकि मध्यक्रम में विराट कोहली, ऋषभ पंत के अलावा केएल राहुल मोर्चा संभाल सकते हैं.

इन गेंदबाज़ो पर नज़रें

स्पिन गेंदबाज़ी विभाग में रवींद्र जडेजा अक्षर पटेल के अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को मौका मिलने की उम्मीद है. इन खिलाड़ियों ने विश्व कप 2024 में भी कमाल का खेल दिखाया था. कुलदीप ने अपनी फिरकी गेंदबाज़ी से विरोधी टीम के होश उड़ाए थे, जबकि अक्षर पटेल ने बल्लेबाज़ी के अलावा गेंदबाज़ी में भी योगदान निभाया था.

वहीं तेज़ गेंदबाज़ी विभाग का ज़िम्मा जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के अलावा मोहम्मद सिराज को दिया जाएगा. बुमराह लगातार भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने विश्व कप 2024 में 15 विकेट हासिल किया था. वहीं अर्शदीप सिंह ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 17 विकेट झटके थे. ऐसे में इन खिलाड़ियों कों चैंपियंय ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए चुना जा सकता है. इसके अलावा मोहम्मद शमी की वापसी चैंपियंस ट्रॉफी में होगी, जो इन दिनों भारतीय टीम से दूर हैं.

Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान।

इसे भी पढ़ें – भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान करेगा ये दिग्गज खिलाड़ी, खेल रहा अंतिम श्रृंखला, जमकर रोएंगे भारतीय फैंस

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!