Mumbai Indians

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कई सारे खतरनाक खिलाड़ी पैदा किए हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी इस समय भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर बल्लेबाज ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है।

Mumbai Indians के क्रिकेटर Vishnu Vinod ने खेली धमाकेदार पारी

Vishnu Vinod
Vishnu Vinod

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद इस समय केरल क्रिकेट लीग में त्रिशूर टाइटन्स की ओर खेल रहे हैं। 13 सितंबर को त्रिशूर टाइटन्स और एलेप्पी रिपल्स के बीच खेले गए मुकाबले में विष्णु विनोद ने 45 गेंदों में 139 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौकों और 17 छक्कों जड़े। उन्होंने 12 छक्के और चार चौके लगाते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

Advertisment
Advertisment

Vishnu Vinod की पारी से टीम ने हासिल की शानदार जीत

त्रिशूर टाइटन्स और एलेप्पी रिपल्स के बीच खेले गए मुकाबले में विष्णु विनोद की पारी की बदौलत उनकी टीम त्रिशूर ने एकतरफा और बड़ी जीत हासिल की। विष्णु की इस धमाकेदार पारी की मदद से त्रिशूर ने 182 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 12.4 ओवर में हासिल कर लिया। जब विनोद 12वें ओवर में 139 रन पर आउट हुए, तो आनंद जोसेफ की गेंद पर टीके अक्षय ने उनका कैच लपका, तब त्रिशूर का स्कोर 180 रन था।

IPL में लग सकती है बड़ी बोली

विष्णु विनोद की टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी बोली लग सकती है। इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए अगर मुंबई  इंडियंस की टीम उन्हें रिलीज करती है, तो उनपर बड़ी बोली लगनी तय है क्योंकि सारी टीमें उनके इस प्रदर्शन पर कड़ी नजर रख रही होंगी। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस उन्हें रिटेन नहीं करती है और रिलीज करती है, तो फिर मुंबई के लिए फिर से विष्णु विनोद को अपने टीम से जोड़ना काफी मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 4 दिन पहले ही गौतम गंभीर ने चुनी पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन, फॉर्म में चल रहे 5 खिलाड़ियों को निकाला बाहर

Advertisment
Advertisment