Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6 ओवर…..35 छक्के, 20 साल की उम्र में रचा इतिहास, बना दिया क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

6 ओवर.....35 छक्के, 20 साल की उम्र में रचा इतिहास, बना दिया क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Triple Hundred in 50 Over Game: क्रिकेट वर्ल्ड में बल्लेबाजों का बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है। एक समय बल्लेबाजों के लिए शतक लगाना बड़ी बात होती थी लेकिन अब तो दोहरे शतक भी आम हो गए हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी तो तिहरे शतक भी पहुंच जाते हैं।

कुछ ऐसा ही कारनामा ऑस्ट्रेलिया के 20 वर्षीय खिलाड़ी हरजस सिंह ने किया है, जो भारतीय मूल के हैं। हरजस ने एक ऐसी पारी खेल दी है, जिसकी चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है।

हरजस सिंह ने जड़ा 50 ओवर के गेम में तिहरा शतक

6 ओवर.....35 छक्के, 20 साल की उम्र में रचा इतिहास, बना दिया क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

बाएं हाथ के बल्लेबाज हरजस सिंह ने पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ 55 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने सिडनी ग्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में तिहरा शतक जड़कर सनसनी मचा दी है।

हरजस ने यह कारनामा वेस्टर्न सबर्ब्स के लिए खेलते हुए सिडनी के खिलाफ किया।। युवा बल्लेबाज ने 141 गेंदों का सामना किया और 314 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी मदद से उनकी टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 483 रन बनाए।

हरजस सिंह ने चौके-छक्कों की बारिश कर मचाया धमाल

बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले हरजस सिंह ने सिडनी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया। हरजस ने 35वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। तब उन्होंने 74 गेंदों का सामना किया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने तेजी पकड़ी और अगली 67 गेंदों में 214 रन जड़ दिए। अपनी पारी में हरजस ने चौके सिर्फ 12 लगाए लेकिन छक्कों की बारिश कर दी और कुल 35 सिक्स जड़े।

इस तरह हरजस सिंह ने सिर्फ 35 गेंदों में 210 रन छक्कों की मदद से ही बनाए। वहीं अगर 12 चौकों को भी मिला लिया जाए तो हरजस ने 248 रन सिर्फ बाउंड्री की मदद से अपने नाम किए।

फर्स्ट ग्रेड इतिहास में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज

हरजस सिंह ने अपनी धुआंधार पारी से सुर्खियां बटोरने के साथ ही न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर प्रथम श्रेणी इतिहास की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। हरजस न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर प्रथम श्रेणी इतिहास में तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। वहीं यह तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तगत स्कोर भी है। हरजस से पहले विक्टर ट्रम्पर ने 1903 में 335 और फिल जैक्स ने 2007 में 321 रन बनाए थे।

हरजस सिंह का भारत से है पुराना नाता

भारतीय मूल के कई खिलाड़ी विदेशी टीमों में शामिल है। ऐसा ही कुछ हरजस के साथ भी है। 31 जनवरी, 2005 को जन्म लेने वाले हरजस के माता-पिता चंडीगढ़ में रहते थे लेकिन 24 साल पहले ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए। वहीं पर हरजस का जन्म हुआ। इसके बाद से हरजस ने अपना क्रिकेट करियर ऑस्ट्रेलिया में भी बनाना शुरू कर दिया और अंडर-19 टीम के लिए वर्ल्ड कप तक खेल चुके हैं। अब उनका सपना सीनियर लेवल पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जगह बनाने का होगा।

ऑस्ट्रेलिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में निभाई थी अहम भूमिका

युवा क्रिकेटर हरजस सिंह का नाम इससे पहले तब सुर्ख़ियों में आया था, जब उन्होंने 11 फरवरी को बेनोनी में आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। हरजस ने टीम इंडिया के खिलाफ 64 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया को 253/7 के स्कोर तक ले जाने में हरजस की अहम भूमिका रही थी। बाद में गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 79 रनों से आसान जीत दिला दी थी।

FAQs

हरजस सिंह की उम्र क्या है?
हरजस सिंह की उम्र 20 साल है।
हरजस सिंह ने किस 50 ओवर के टूर्नामेंट में तिहरा शतक जड़ा है?
हरजस सिंह ने सिडनी ग्रेड क्रिकेट नाम के टूर्नामेंट में तिहरा शतक जड़ा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन, क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!